बॉलीवुड

गुड न्यूज: शादी को कुछ ही दिन हुए और मां बनने की तैयारी करने लगी नेहा कक्कड़, देखें Photo

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर हैं। वे कई रियलिटी शोज़ में जज के रूप में भी नजर आ चुकी हैं। नेहा की फैन फॉलोइंग भी बहुत जबरदस्त है। करोड़ों लोग उनके फैन हैं। कुछ समय पहले ही नेहा पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ शादी के बंधन में बंध गई। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी।

इसके बाद नेहा और रोहनप्रीत के हनीमून के फोटोज़ भी सोशल मीडिया पर छाए हुए थे। अब यह न्यूली मैरिड कपल जल्द ही अपने परिवार और फैंस को गुड न्यूज भी देने वाला है। दरअसल नेहा और रोहनप्रीत के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है।

इस तस्वीर में नेहा ने अपने पेट पर हाथ रखा हुआ है जबकि रोहनप्रीत उन्हें पिछले से गले लगा रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों के चहरे की खुशी साफ साफ दिखाई दे रही है। इस तस्वीर को साझा कर नेहा ने कैप्शन में लिखा ‘ख्याल रख्या कर’। इसके बाद रोहनप्रीत ने नेहा की इस फोटो पर कमेंट कर लिखा ‘अब तो कुछ ज्यादा ही रखना पड़ेगा.’।

फैंस ने इसी बात से अंदाज लगा लिया कि नेहा कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में उन्हें कमेंट में बधाई संदेशों की बाढ़ सी आ गई। हर कोई नेहा और रोहनप्रीत के आने वाले बेबी को लेकर बहुत ही उत्साहित है।

गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 26 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी रचाई थी। कोरोना महामारी को देखते हुए इस शादी को सिंपल रखा गया था। इसमें नेहा रोहनप्रीत के करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। हालांकि बाद में दोनों ने चंडीगढ़ में शादी का रिसेप्शन भी दिया था। इसमें थोड़े ज्यादा लोग थे जिसमें कई टीवी एवं फिल्मी सितारें भी शामिल थे।

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) वर्तमान में अपनी आवाज के दम पर बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। वहीं रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) की गायिका भी लोगों का दिल जीत लेती है। शादी के पहले डोनोन का ‘नेहू दा व्याह’ नाम का म्यूजिक वीडियो भी बड़ा वायरल हुआ था। तब फैंस को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आई थी।


काम की बात करें तो नेहा हाल ही में इंडियन आइडल 12 में बतौर जज के रूप में दिखाई दी थी।

Related Articles

Back to top button