बॉलीवुड

दीपिका-अनुष्का की शादी में इन चीजों से लोग हो गए थे परेशान, जमकर लगाई थी क्लास

बॉलीवुड इंडस्ट्री में दीपिका पदुकोण और अनुष्का शर्मा की शादियां सबसे शाही शादियों में से रही हैं। इनकी शादी की चर्चा आज भी गाहे बगाहे हो जाती है। इन दोनों ही हसीनाओं ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। ऐसे में इन शादियों की हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

वहीं इन शादियों की कुछ तस्वीरें लोगों को परेशान भी कर गईं। दरअसल ये ऐसी चीजें थीं, जो आमतौर पर मैरिड कपल्स करते ही हैं। जबकि ये लोगों को पसंद नहीं आती है। आइये जानते हैं, आखिर क्या थी वो चीजें…

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि जिस तरीके से दीपिका-रणबीर और अनुष्का विराट की शादी की तस्वीरें वायरल हुई थीं, वैसे किसी दूसरे सेलेब्स की वेडिंग तस्वीरें वायरल नहीं हुई हैं। दीपिका और अनुष्का की शादी की तस्वीरें दुनिया भर में वायरल हुई थीं और लोगो ने इन पर जमकर प्यार बरसाया था और शादी के लिए बधाई संदेश दिए थे।

सेलेब्स की शादी की हद से ज्यादा चर्चा लोगों को कर देती हैं परेशान

अपने शादी के समय ये कपल्स ट्विटर पर टॉप ट्रेंड पर बने रहे, ऐसे में वे लोग परेशान हो गए जो इनके फैंस नहीं थे या फिर जिनकी फ्रेंड लिस्ट में मौजूद ज्यादातर लोग बार बार इन कपल्स की तस्वीरें शेयर कर रहे थे।

रणवीर सिंह और दीपिका पदुकोण

ऐसा तब भी होता है जब कोई अपनी शादी की नए नए फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करता है। आजकल के जमाने में न्यूली मैरिड कपल अपनी वेडिंग से लेकर हनीमून तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार साझा करते हैं।

विराट-अनुष्का

ऐसे में बार बार सोशल मीडिया वॉल पर दिखती तस्वीर और बैक टू बैक कॉमेंट्स के अलर्ट किसी का भी दिमाग खराब कर सकते हैं। लिहाजा शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा, जो सोशल मीडिया पर एक्टिव हो और उसने इस स्थिति का सामना न किया हो।

 लहंगे की चर्चा से भी लोग हो गए थे परेशान

अनुष्का और दीपिका ने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर सब्यसाजी के डिजाइन किए हुए लहंगे पहने थे और इन लहंगों में दोनों कमाल की खूबसूरत लग रही थीं। ऐसे में इन दोनों एक्ट्रेस के लहंगों की चर्चा भी खूब हुई थी। दीपिका और अनुष्का का ब्राइडल लुक इतना फेमस हुआ कि आज भी कई दुल्हनें इन एक्ट्रेस को कॉपी करती हुई नजर आती हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
विराट-अनुष्का

अनुष्का दीपिका के लहंगों पर सोशल मीडिया में जमकर चर्चा हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस चीज से सबसे ज्यादा युवकों को परेशानी हुई और वे इरिटेट हो गए थे। वैसे आमतौर पर लड़के, लड़कियों की फैशन टॉक पर माथा पीटते हुए नजर आते हैं।

बता दें कि दीपिका पदुकोण-रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के मेन वेडिंग फोटोज के अलावा भी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। सभी तस्वीरों में इन कपल्स की केमेस्ट्री काफी जबरदस्त लग रही थी।

विराट-अनुष्का
रणवीर सिंह और दीपिका पादकोण

ऐसे में इन तस्वीरों से वे ज्यादा परेशान हुए जो सिंगल थे या फिर इन सेलिब्रिटी कपल्स में से कोई उनका क्रश था। इन तस्वीरों ने उन्हें भी काफी परेशान किया, जिन लोगों को तस्वीरों में दिखा ये प्यार जबरन शो ऑफ लगता है।

Related Articles

Back to top button