राशि अनुसार जानिए प्यार या पैसे में से किसमें है आपकी खुशी

हर इंसान का स्वभाव दूसरे से अलग होता है, ऐसे में सबकी पसंद-नापसंद, हाव-भाव, स्वभाव और व्यवहार दूसरे से अलग होता है। यही नहीं बल्कि सभी की खुशी भी अलग अलग तरीके से मायने रखती हैं। ऐसे में लड़कियों की बात करें तो कुछ लड़कियों के लिए प्यार मानये रखना है तो कुछ लोगों के लिए पैसा ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जातक की कुंडली के अनुसार स्वभाव होता है। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में राशि के मुताबिक ये बताने वाले हैं कि आखिर किस राशि की लड़की को किस बात से खुशी मिलती है।
मेष राशि (21 मार्च – 19 अप्रैल)
मेष राशि की लड़कियों को हमेशा अपनी तारीफ सुनने की आदत होती है। जब भी उनकी कोई तारीफ करता है, तो ये दिल से खुश होती हैं। हालांकि, ये दूसरे लोगों की तारीफें करने में भी कंजूसी नहीं करती हैं। मतलब साफ है कि इन्हें तारीफ करना और सुनना दोनों बहुत पसंद होता है।

इस राशि की लड़कियों को दूसरों से कॉम्पिटीशन करना भी बहुत अच्छा लगता है। हालांकि, इस कॉम्पिटीशन में उन्हें अपनी हार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती है, लेकिन जब ये जीतती हैं तो इनकी खुशी का ठिकाना नहीं होता है। मतलब साफ है कि दूसरों से जलती भी हैं।
बात अगर पैसा और प्यार की करें, तो इन्हें खुशी प्यार में होती है। इनसे कोई दो शब्द प्यार से बोल देता है, तो ये लड़कियां खुशी से फूली नहीं समाती हैं। ऐसे में, इनके लिए पैसे से ज्यादा प्यार मायने रखता है।
वृषभ राशि ( 20 अप्रैल – 20 मई)
वृषभ राशि की लड़कियों को अपनी ज़िन्दगी अपने शर्तों पर ही मंजूर होती है। इन्हें इनकी लाइफ में कोई भी दखलंदाजी नहीं चाहिए। इतना ही नहीं, ये लड़कियां अपने दम पर ही मंजिल हासिल कर लेती हैं और इनका करियर भी बहुत ही अच्छा रहता है।

इस राशि की लड़कियां अक्सर अपने काम में ही बिजी रहती हैं। ऐसे में, इनकी खुशी समय निकाल कर रिलैक्स करने में होती है। मतलब साफ है कि ये लड़कियां अपने बिजी शेड्यूल में से वक्त निकालकर बहुत खुश रहती हैं, क्योंकि इनका मानना होता है कि लाइफ में थोड़ा सा ब्रेक खुद के लिए होना चाहिए।
प्यार और पैसे के मामले में इस राशि की लड़कियों की खुशी प्यार में होती है। दरअसल, इन्हें अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने में बहुत मजा आता है। इतना ही नहीं, इसी में इनकी रियल खुशी होती है और पार्टनर के साथ ये लड़कियां दिल से खुश होती हैं।
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
मिथुन राशि की लड़कियां बहुत एनर्जेटिक होती हैं, जिसकी वजह से सकारात्मक ही सोचती हैं। इनकी खूबी होती है कि ये छोटी छोटी बातों में भी अपने लिए खुशी ढूंढ़ लेती हैं। इतना ही नहीं, इनके चेहरे पर हमेशा एक स्माइल होती है, जिसकी वजह से लोगों का दिल आसानी से जीत लेती हैं।

इस राशि की लड़कियों के बारे में कहा जाता है कि ये बहुत ही बातूनी होती हैं। ऐसे में, इन्हें दूसरों से बात करके बहुत खुशी मिलती है। फिर चाहे थोड़ी ही देर क्यों न बात करें, लेकिन उन्हें वार्तालाप से बहुत खुशी मिलती है। इतना ही नहीं, इनकी कंपनी में कोई बोर भी नहीं हो सकता है।
प्यार और पैसे के मामले में इनकी खुशी भी प्यार में रहती है। इन्हें जब भी अपने पार्टनर के साथ टाइम बिताने का मौका मिलता है, तो इनकी खुशी का ठिकाना नहीं होता है। हालांकि, ये अपने पार्टनर के साथ हर टाइम को खास बना देती हैं। मतलब साफ है कि इन्हें हमेशा खुश रहना ही अच्छा लगता है।
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
कर्क राशि की लड़कियों का स्वभाव बहुत कोमल और दयालु होता है। अपने स्वभाव की वजह से इस राशि की लड़कियों को दूसरे की केयर करने की आदत होती है। साथ ही इन्हें दूसरों का ध्यान रखने में बहुत खुशी मिलती है, जिसकी वजह से ये हमेशा लोगों की मदद करती हुई नजर आती हैं।
इस राशि की लड़कियों के बारे में कहा जाता है कि इनके लिए दूसरों की सेवा से बढ़कर कोई और चीज़ नहीं होता है। मतलब साफ है कि इनकी खुशी हमेशा दूसरों की ही खुशी में होती है। हालांकि, जब कोई इनका दिल तोड़ता है, तो ये बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं।
पैसा और प्यार में अगर इन्हें चुनने के लिए कहा जाता है तो ये बिना किसी हिचकिचाहट के प्यार का चयन करती हैं। बता दें कि ये लड़कियां अपने पार्टनर, परिवार व दोस्तों की खुशी के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहती हैं।
सिंह राशि (23 जुलाई- 22 अगस्त)
सिंह राशि की लड़कियां बहुत सुलझी हुई होती हैं। इनके अंदर नेगेटिव सोच की एंट्री भी नहीं हो सकती है। दरअसल, इस राशि की लड़कियां अक्सर अपने मन में पॉजीटिव थिकिंग ही रखती हैं, जिसकी वजह से इन्हें हर क्षेत्र में कामयाबी मिलती है।

इस राशि की लड़कियों को हमेशा सरप्राइज पसंद होते हैं। इन्हें सरप्राइज के नाम से ही खुशी मिलती है। इतना ही नहीं, इन्हें सरप्राइज लेना और देना दोनों ही पसंद होता है। बता दें कि ये हमेशा दूसरों की खुशी की परवाह रहती है, जिसकी वजह से कभी किसी का दिल नहीं तोड़ती है।
इस राशि की लड़कियां हमेशा दूसरों के दिलों पर राज करती हैं। इनकी लाइफ में प्यार और पैैसा दोनों का ही अपना महत्व होता है। हालांकि, इन्हें एक केयरिंग पार्टनर की आवश्यकता होती है, जो इनकी फीलिंग को समझे।
कन्या राशि (23 अगस्त – 22 सितम्बर)
कन्या राशि की लड़कियां बहुत मिलनसार होती हैं। ऐसे में, इन्हें नए नए दोस्त बनाने में बहुत आनंद मिलता है। किसी को भी बहुत जल्द अपना बना लेना इनकी खूबी होती है, लेकिन रिश्तों को निभाने में ये थोड़ी कच्ची होती हैं।

इस राशि की लड़कियों को अपनी तारीफें सुनना बहुत पसंद होता है। ऐसे में, यदि इनकी कोई जरा सी भी तारीफ कर दें, तो ये खुशी से फूली नहीं समाती हैं। इतना ही नहीं, जब इनकी कोई तारीफ करता है, तो ये अपने सारे दुख दर्द भूल जाती हैं।
प्यार और पैसे के मामले में ये लड़कियां काफी कन्फ्यूज होती हैं। इनकी खुशी समय समय पर बदलती रहती है। कभी ये पैसों को लेकर खुश हो जाती हैं, तो कभी पार्टनर द्वारा लुटाए गए प्यार पर खुश हो जाती हैं।
तुला राशि (23 सितम्बर – 22 अक्टूबर)
तुला राशि की लड़कियां खुद में ही मस्त रहती हैं। इन्हें खुद के साथ ही वक्त बिताना बहुत अच्छा लगता है। दरअसल, ये लड़कियां खाली टाइम में सोचना बहुत पसंद करती हैं। इन्हें एकांत अपने साथ ही रहना अच्छा लगता है और उसमें ही इनकी खुशी होती है।
इस राशि की लड़कियों को ऐसे पार्टनर की तलाश होती है, जो इन्हें हमेशा मोटिवेट करता रहे। इनकी खुशी प्यार से ज्यादा पैसों में होती है, जिसकी वजह से ये सिर्फ अपने करियर पर ही ध्यान देती हैं।
वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)
वृश्चिक राशि की लड़कियों को तेज दिमाग वाले लोगों की ही कंंपनी पसंद आती है। दरअसल, इन्हें हमेशा अपनी लाइफ में कुछ नया सीखने में ही खुशी मिलती है। ऐसे में, इन्हें इंटेलिजेंट लोगों से दोस्ती करती हैं और उनका खूब फायदा उठाती हैं।

इस राशि की लड़कियों को प्यार से ज्यादा पैसा पसंद होता है। इनका मानना होता है कि पैसे से लाइफ सुरक्षित हो सकती है, जिसकी वजह से इनका पूरा ध्यान पैसे कमाने पर होता है और उसके बाद ही प्यार पर फोकस करती हैं।
धनु राशि (22 नवंबर – 21 दिसम्बर)
धनु राशि की लड़कियों को अपने परिवार के साथ वक्त बिताना बहुत ही अच्छा लगता है। अपने परिवार के साथ इन्हें घूमने में बहुत खुशी मिलती है। साथ ही इन्हें घूमना बहुत पसंद होता है, जिसकी वजह से ये अक्सर ट्रैवल करती रहती हैं।

इस राशि की लड़कियों को ज़िंदगी अपने शर्तों पर जीने में बहुत खुशी मिलती है। इनका मानना होता है कि एक ही लाइफ तो है, जिसमें सबकुछ कर लेना चाहिए। मतलब साफ है कि इस राशि की लड़कियां मनमौजी होती हैं।
मकर राशि (22 दिसम्बर – 19 जनवरी)
मकर राशि की लड़कियों को ईमानदारी से काम करने में खुशी मिलती है। ऐसे में, जब इनके मेहनत का फल मिलता है, तो इन्हें बहुत खुशी मिलती है। मतलब साफ है कि इन्हें अपनी मेहनत पर भरोसा रहता है। इतना ही नहीं, इनकी मेहनत नामुमकिन काम को भी मुमकिन बना देता है।

इस राशि की लड़कियों को बस अपनी जीत में खुशी मिलती है। इन्हें अपनी ज़िंदगी में सबकुछ पाने की आदत होती है। ऐसे में, अपने करियर के लिए ये प्यार को भी नज़रअंदाज कर देती हैं। हालांकि, इनका मेहनती नेचर ही लोगों के बीच इन्हें पॉपुलर बनाता है।
कुंभ राशि (20 जनवरी – 18 फरवरी)

कुंभ राशि की लड़कियां केयरिंग और साफ दिल की होती हैं। ये लड़कियां अक्सर दूसरों की मदद करती हुई नजर आती हैं। इन्हें दूसरों की मदद करने में ही सच्ची खुशी मिलती है। साथ ही इन्हें ऐसे लोगों की ज़रूरत पड़ती है, जो तेज दिमाग के होते हैं।
मीन राशि (19 फरवरी – 20 मार्च)

मीन राशि की लड़कियां अपने राज छिपाने में विश्वास करती हैं। ऐसे में, इन्हें देखकर इनके बारे में अंदाजा लगाना मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में, जब इन्हें कोई ऐसा पार्टनर मिलता है, जो इनके दिल की बात बिना बोले ही समझ जाए, तो इन्हें बहुत खुशी मिलती है।