धार्मिक

शनि देव इन 6 राशि वालों के दूर करेंगे संकट, काम में मिलेगा उचित फायदा, मेहनत होगी सफल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर मनुष्य के जीवन में उतार-चढ़ाव आता है। कभी व्यक्ति का जीवन हंसी-खुशी व्यतीत होता है तो कभी व्यक्ति के जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार व्यक्ति की राशि में जैसी ग्रहों की चाल होती है, उसी के अनुसार परिणाम मिलते हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर शनि का सकारात्मक प्रभाव रहेगा। इन राशि वालों के जीवन के सभी संकट दूर होंगे और मेहनत का उचित परिणाम मिलने के योग नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों के संकट दूर करेंगे शनिदेव

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक है, जिसके कारण आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की कोशिश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कर्क राशि वाले लोगों को आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता हासिल हो सकती है। मानसिक रूप से आप खुद को हल्का महसूस करेंगे। माता की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई नई योजनाएं सफल रहेंगीं। बच्चों की तरफ से सभी चिंता दूर होगी। कारोबार में विस्तार होने की संभावना है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों को करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। शनि देव के आशीर्वाद से कर्म क्षेत्र में आपको लगातार उन्नति मिलेगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पुराने मित्रों की सहायता से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन की परेशानियां दूर होगी। निवेश संबंधित कामों के लिए समय बहुत ही उपयुक्त रहेगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय सकारात्मक रहेगा। शनिदेव की कृपा से आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। जीवन के सभी संकट दूर होंगे। आप अपने पुराने कर्ज को चुकाने में सफल हो सकते हैं। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। पुराने किए गए कार्यों का फायदा मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का लाभदायक समझौता होने की संभावना है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां खत्म होंगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने मनपसंद कार्य में मनचाहा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। काफी लंबे समय से रुकी हुई योजना प्रगति पर आएगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। यदि आप साझेदारी में काम शुरू करते हैं तो इसका आपको फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कैरियर पर आपका पूरा फोकस रहेगा।

कुम्भ राशि वाले लोगों का भाग्य प्रबल रहेगा। शनि देव के आशीर्वाद से आप कामकाज में लगातार प्रगति हासिल करेंगे। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बिगड़े हुए काम बनेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोग ग्राहकों को लुभाने में सफल हो सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने की संभावना है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों को कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, इसलिए आप मानसिक तौर पर सभी प्रकार की जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। मन में कोई पुरानी बात काफी परेशान करेगी, जिसके कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। ऑफिस में किसी के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति बन रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप जल्दीबाजी में किसी भी प्रकार का फैसला ना लें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों को काफी सतर्क रहना होगा। नौकरीपेशा वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ने का विचार बना सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले सोच-विचार करना होगा। भविष्य की स्थितियों को ठीक करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया कारोबार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। धन संबंधित मामलों में आपको काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग में बहुत सी चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए आप हर चुनौती का डटकर सामना कीजिए। आपको अपना हौसला मजबूत बनाए रखना होगा। पैसों के हिसाब किताब में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

धनु राशि वाले लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में तालमेल खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने किसी महत्वपूर्ण काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। मानसिक तौर पर आप तनाव महसूस करेंगे। ऑफिस में कड़ी मेहनत और धैर्य के बलबूते सफलता और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। जीवनशैली में बदलाव आने की संभावना है।

मकर राशि वाले लोगों को मिला-जुला फल मिलेगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। सामाजिक तौर पर आपको लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आपको कारोबार में नुकसान होने की संभावना नजर आ रही है। आप वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। गुप्त शत्रुओं पर नजर रखें क्योंकि यह आपके कामकाज में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यभार अधिक मिल सकता है, जिस पर ध्यान देना जरूरी है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। माता की सेहत की चिंता लगी रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन ना करें अन्यथा घाटा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button