विवाह पंचमी पर बना शुभ योग, जानिए किन राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन, कौन होगा भाग्यशाली

हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान श्री राम और सीता माता का विवाह का महापर्व विवाह पंचमी मनाया जाता है। इस साल 19 दिसंबर को विवाह पंचमी मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विवाह पंचमी के दिन चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के साथ कुंभ राशि में रहेगा, जिसकी वजह से वर्धमान योग का निर्माण हो रहा है, इसके अलावा सूर्य और बुध ग्रह धनु राशि में बुधादित्य योग का निर्माण कर रहे हैं। शाम को रवि योग का निर्माण हो रहा है। यह सभी विशेष योग सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेंगे। आखिर आपकी राशियों पर इसका कैसा असर पड़ेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में।
आइए जानते हैं विवाह पंचमी पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव
वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर इस शुभ योग का शानदार प्रभाव देखने को मिलेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आपके अधूरे काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लवमेट का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम का अच्छा लाभ मिल सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। घर-परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की संभावना है, साथ ही आपके व्यापार में विस्तार हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के साथ उठना-बैठना होगा।
कन्या राशि वाले लोगों को शुभ योग की वजह से कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में भारी धन लाभ मिलने की संभावना है। प्रेमी और जीवनसाथी यह आपकी बड़ी ताकत होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग तरक्की हासिल करेंगे। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करने वाले हैं। किस्मत से आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। मानसिक रूप से आप काफी खुश नजर आएंगे। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा।
तुला राशि वाले लोगों को कामकाज में बेहतरीन लाभ मिलने की संभावना है। शुभ योग की वजह से अचानक धन प्राप्ति के स्रोत हासिल हो सकते हैं, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी सुख-दुख में आपका साथ देगा। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। आप अपने बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।
कुंभ राशि वाले लोगों को ऑफिस में अच्छे कार्य के लिए प्रशंसा मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। प्रॉपर्टी के कामों में फायदा मिलेगा। आप अपने कामकाज मन मुताबिक पूरे करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह हो सकता है।
आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल
मेष राशि वाले लोगों को अपनी किसी भी योजना पर निवेश करने से पहले काफी सोच-विचार करना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक माहौल में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। ऑफिस में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप बेकार की बातों पर समय बर्बाद ना करें। जरूरी योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव आएंगे। विषम परिस्थितियों में आपको काफी संयम से काम लेना होगा।
मिथुन राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। किसी खास मामले में फैसला लेना कठिन हो सकता है। कामकाज में ध्यान केंद्रित कीजिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोग अपनी वर्तमान बदलने का सोच-विचार करेंगे। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
सिंह राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आप दूसरों के काम में दखल ना दें। आपको अपने सोचे हुए काम पूरे करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक परिवर्तन होने की संभावना नजर आ रही है। कार्यालय में सहयोगी से थोड़ा वाद-विवाद हो सकता है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में मेहमानों के आगमन से घर का माहौल खुशहाल बनेगा।
धनु राशि वाले लोगों को अपनी नई योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यालय में जूनियर और सीनियर आपकी मदद करेंगे। नौकरी बदलने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है।
मकर राशि वाले लोगों का समय कठिन रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर अनबन होने की संभावना बन रही है, जिससे घर की शांति भंग हो सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कुछ जरूरी कामों में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना है। आपकी कोई महत्वपूर्ण यात्रा टल सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कुल मिलाकर आपको काफी धैर्य और संयम से काम लेना होगा।
मीन राशि वाले लोगों के कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव आने की संभावना है। नौकरी और बिजनेस में मन नहीं लगेगा। आप किसी मामले को लेकर कंफ्यूज हो सकते हैं। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कामकाज में मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों से बचना होगा।