बंदे ने गाया इतना मधुर गाना कि चिड़िया पास आकार बैठ गई, फिर सजी सुरों की महफ़िल, देखें Video

आप लोगों ने स्नो-व्हाइट (Snow White) की कहानी सुनी है? नहीं सुनी तो बता देते हैं। यह एक ऐसी लड़की की कहानी थी जो जंगल में 7 बौनों के साथ रहती थी। वह जब गाना गाती थी तो उसकी आवाज इतनी ज्यादा सुरुली होती थी कि जंगल के सभी जानवर खींचे चले आते थे। यहाँ तक की चिड़िया भी उनके साथ चहचहाने लगती थी। अब ऐसा ही एक वाक्या रियल लाइफ में भी हो गया।
एक शख्स है जो इतना सुरीला गाता है कि उसका गाना सुनने चिड़िया पास आकार बैठ जाती है। यह घटना जब कैमरे में कैद हो गई तो इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हम यहाँ जिस शख्स की बात कर रहे हैं उसका नाम स्वास्तिक मस्तान है। स्वास्तिक को गाना गाने का बहुत शौक है। वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @swastikmastaan पर खुद के गए गाने शेयर करते रहते हैं।
हाल ही में स्वास्तिक मस्तान ने अपने सोशल मीडिया हैन्डल पर एक ऐसा गाना शेयर किया जो कुछ ही देर में वायरल हो गया। दरअसल वे कार के पास खड़े होकर एक सुरीला गाना गा रहे थे। तभी उनका गाना सुनकर एक चिड़िया गाड़ी पर आकर बैठ गई। इसके बाद चिड़िया भी उनके सुर से सुर मिलाने लगी। यह नजारा देखने में काफी अद्भुत लगता है।
View this post on Instagram
कुछ ही सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो के ऊपर अलग अलग कमेंट्स भी आ रहे हैं। हर कोई शख्स के गाने और आवाज की तारीफ कर रहा है। मसलन एक यूजर ने कमेंट कर लिखा ‘बहुत ही खूबसूरत आवाज है।’ तो वहीं एक कमेंट आता है ‘पता नहीं क्यों पर इस वीडियो को देख मेरी आंखों से आंसू निकल आए।’
View this post on Instagram
इस वीडियो के अलावा शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर और भी कई वीडियो डाल रखे हैं। स्वास्तिक मस्तान के गाने सुन यह साफ हो जाता है कि बंदे तो सिंगिंग की बहुत अच्छे से समझ है। उनके गए गाने सुनकर दिल को ठंडक मिलती है। इन्हे सुन एक सुकून भरा एहसास होता है। चलिए यहाँ उनका गाया एक और गाना सुन लेते हैं।
View this post on Instagram
इस गाने को सुन ऐसा लगा जैसे कानों में किसी ने मीठा शहद घोल दिया हो।
View this post on Instagram
स्वास्तिक गाने के साथ साथ संगीत वादन में भी उस्ताद हैं। वैसे आप लोगों को उनकी गायिका और अंदाज कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही यह वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले। दुनिया में कई ऐसे छिपे हुनर है जिन्हें दुनिया के सामने लाने की जरूरत है। इसलिए इस वीडियो को शेयर जरूर करें।