इस ओल्ड कपल ने बड़े अनोखे अंदाज में मनाई शादी की सालगिरह, कुछ ही देर में वायरल हुआ Video

शादी की सालगिरह हर कपल के लिए बेहद खास होती है। आप ने भी अपने आसपास कई कपल्स को इसे अलग अलग अंदाज में सेलिब्रेट करते देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे दक्षिण भारतीय कपल का वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिनके वेडिंग एनिवर्सरी मनाने का अंदाज काफी अनोखा था। इस कपल ने इतने युनीक तरीके से अपनी शादी की सालगिरह मनाई कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
दरअसल इस कपल ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर फूलों से फर्श पर बर्थ ईयर से लेकर साल 2020 तक लिखा। इसके बाद इन्होंने हर ईयर पर अपने जीवन की कहानी वीडियो में दिखाई। जैसे बर्थ ईयर पर दोनों ने साथ चलना स्टार्ट किया। इसके बाद 1976 में दोनों एक हो गए। मतलब इस साल दोनों की शादी हुई थी।
इसके बाद अगले पढ़ाव में वे इस साल के फूलों पर आकार खड़े हो गए जब उनके बच्चे हुए थे। इस मोमेंट पर उनके बच्चे भी फ्रेम में आ गए। ऐसे ही साल दर साल वे फूलों पर आगे बढ़ते रहे और उनका परिवार भी बढ़ता चला गया। सालगिरह मनाने का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। जिसने भी ये वीडियो देखा उसने इनकी तारीफ ही की।
इस वीडियो को ट्विटर पर @minimeens नाम के एक यूजर ने साझा किया है। उसने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘किसी ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी को ऐसे सेलिब्रेट किया।’ उनके इस वीडियो को अभी तक ट्विटर पर एक लाख अस्सी हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो को साढ़े बारह हजार लाइक्स भी मिले हैं। इसके अलावा ढाई हजार लोगों ने इसे रिट्वीट भी किया है।
Someone celebrated their wedding anniversary like this.!
❤️❤️❤️ pic.twitter.com/wXt14jE62U
— டேனியப்பா (@minimeens) December 16, 2020
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोगों के कई तरह के रिएक्शन आए हैं।
Oldest bride doesn’t seems to be aging. She looks like same age as her daughters.
— 卐 शुचि 卐 ? ?? (@ShuchiPavak) December 17, 2020
एक यूजर ने लिखा ‘महिला को देखने से उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लग रहा है। वह अपनी बेटी की उम्र की ही लग रही हैं।
That’s just simply beautiful way to portray our Indian culture in the simplest yet wonderful way.. loved it ! And Congrats to the family .. ???
— Kundan Shahu (@ks23cool) December 17, 2020
यह हमारी भारतीय संस्कृति को दर्शाने का सबसे खूबसूरत तरीका है। मुझे ये आइडिया पसंद आया। परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं।
What a fantastic idea of celebrations..the great Indian family?♥️?
— Jhimli Das (@DasJhimli) December 17, 2020
ये सेलिब्रेट करने का बहुत ही अच्छा आइडिया है। द ग्रेट इंडियन फैमिली।
वैसे आप लोगों को कपल का शादी की सालगिरह मनाने का यह तरीका कैसा लगा हमे कमेंट में जरूर बताएं। वीडियो पसंद आया हो तो इसे शेयर भी करें।