धार्मिक

वार्षिक राशिफल मीन राशि : साल 2021 में कैसी रहेगी मीन राशि के जातकों की किस्मत, जानिये

साल 2020 भारत समेत पूरी दुनिया के लिए परेशान करने वाला रहा है। इस साल कोरोना वायरस के रूप में वैश्विक महामारी का पूरी दुनिया ने सामना किया। इसकी वजह से कई दूसरी परेशानियां भी सामने आईं। ऐसे में सभी को बेसब्री से साल 2021 का इंतजार है।

2020 को भूलाकर लोग 2021 में एक नई शुरूआत करना चाहते हैं। लिहाजा हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर 2021 कैसा रहने वाला है। तो आज हम मीन राशि के जातकों के बारे में बताने वाले हैं कि आखिर इस राशि के जातकों के लिए 2021 कैसा रहेगा।

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो 2021  मीन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस साल आपके कुछ बिगड़े हुए काम बनेंगे तो आर्थिक दृष्टिकोण से भी आपके लिए ये साल बेहतर रहने वाला है। तो आइये विस्तार से जानते हैं, आखिर सेहत, शिक्षा, व्यापार, करियर, प्रेम और आर्थिक मोर्चे पर मीन राशि के लिए 2021 कैसा रहेगा…

सामान्य

साल 2021 में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके लिए आय के नए नए स्त्रोत खुलेंगे। इतना ही नहीं पैतृक संपत्ति का भी लाभ आपको इस साल मिलेगा। इस साल आपके रूके हुए कार्य तेजी से बनने लगेंगे। साल की शुरूआत आपके उम्मीद के अनुसार होगी।

 

इस साल आपके हर क्षेत्र में विकास होने वाला है। अप्रैल तक आपके सारे महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो जाएंगे। अपने बुद्धि और सोच विचार का इस्तेमाल करते हुए कुछ कर दिखाने का जज्बा रखेंगे। कड़ी मेहनत का फल आपको अवश्य मिलने वाला है।

साल 2021 में भाग्य भी आपका साथ देगा, ऐसे में पूरे वर्ष आपके सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। अगर किसी कोर्ट कचहरी के मामले में फंसे हैं तो फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद हैं। परिवार के सदस्यों संग रिश्ते में मधुरता आएगी।

अगर 2021 में आप निवेश करेंगे तो आपके लिए ये फायदेमंद रहने वाला है। हालांकि ज्यादा व्यस्त रहने की वजह से जीवनसाथी संग रिश्ते प्रभावित होंगे। ऐसे में जरूरी है कि आप समय का सही सदुपयोग करें।

व्यापार

मीन राशि के जातकों के लिए उद्योग व्यापार की दृष्टिकोण से साल 2021 उत्तम रहने वाला है। अगर व्यापार में सक्रिय हैं तो आपको इस साल भारी मुनाफा होगा। आपके लिए कुछ नए अवसर भी बन सकते हैं।

अगर आप अपने व्यापार को विस्तार देना चाहते हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। इस साल व्यापार में लाभ होने की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। 2021 में आपको दिखावे से बचना है और फिजूल की चीजों में खर्च न करें। साल के शुरूआत में आपको व्यापार से अधिक लाभ मिलने वाला है।

प्रेम

मीन राशि के लोगों के लिए प्रेम के मामले में इस साल कुछ खास नहीं रहेगा। अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो आपको संयम से रिश्ते को निभाना होगा, पार्टनर संग रिश्ते में कड़वाहट आने न दें।

अगर आप सिंगल हैं और किसी पार्टनर की तलाश में हैं तो आपको इस साल धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। शादीशुदा लोगों को संतान पक्ष से कुछ चिंताएं घेर सकती हैं। इस राशि के जातकों  के लिए 2021 में विवाह का  शुभ मुहुर्त नहीं है।

आपको इस साल अति उत्साह या अहंकार से बचना होगा। कुछ पुराने  मामले उभर सकते हैं, जिसकी वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

स्वास्थ्य

मीन राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से 2021 शुभ रहेगा। आपकी सेहत इस साल अच्छी रहेगी। रूटीन में खान-पान करेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा। हालांकि मौसमी संक्रमण का आंशिक खतरा जरूर रहेगा, मगर संभलकर रहेंगे तो इन खतरों से बच सकते हैं। साल के अंत में कुछ पुराने रोग उभर कर आ सकते हैं।

नौकरी

जो जातक नौकरी पेशे में हैं, उनके लिए भी 2021 अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपकी पदोन्नति हो सकती है, साथ ही वेतन में भी आंशिक बढ़ोतरी के आसार हैं। नौकरी के महत्वपूर्ण मामलों में उचित सलाह जरूर लें। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों से खुश रहेंगे।

Related Articles

Back to top button