धार्मिक

मां संतोषी इन 5 राशियों की मुराद करेंगीं पूरी, जीवन के कष्ट होंगे दूर, मजबूत होगी आर्थिक स्थिति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से सभी राशियों के लोगों के जीवन में बहुत सा बदलाव देखने को मिलता है। अगर ग्रहों का शुभ प्रभाव हो तो इससे व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं परंतु ग्रहों की चल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है, इसको रोक पाना संभव नहीं है। ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर ग्रह-नक्षत्रों का शुभ प्रभाव रहेगा। इन राशि वालों को मां संतोषी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा और अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

आइए जानते हैं मां संतोषी किन राशियों की मुराद करेंगीं पूरी

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने काम में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

सिंह राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ रहने वाला है। मां संतोषी की कृपा से धन कमाने के मार्ग हासिल हो सकता हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के लिए यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के रिश्ते में मिठास देखने को मिलेगी। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेगा। आपकी किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलने वाला है।

तुला राशि वाले लोगों का भाग्य प्रबल रहेगा। आपका उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। लेनदेन के कामों में फायदा मिल सकता है। बिजनेस को आगे बढ़ाने में आप सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी।

धनु राशि वाले लोगों को कई क्षेत्रों से फायदा मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। मां संतोषी की कृपा से घर-परिवार खुशहाल बनेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप लगातार अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे ब.ड़े अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। अचानक नया फायदा प्राप्त होने की संभावना है। दोस्तों से उपहार मिलने की संभावना नजर आ रही है। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप अहम भूमिका निभाने वाले हैं। किस्मत के सहारे कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन हंसी-खुशी व्यतीत होगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का काम से ध्यान इधर-उधर भटक सकता है। आपको अपने कार्यों पर पूरा फोकस करना होगा वरना महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। परिवार के सभी लोग आपका पूरा साथ देंगे। निजी जीवन की परेशानियों का हल निकालने की आप कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका रिश्ता खराब होने की आशंका है।

वृषभ राशि वाले लोग अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। कोई अच्छी सूचना मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। प्रोफेशनल मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसान हो सकता है। निवेश संबंधित कामों को करने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। भाग्य से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। कोई भी रिस्क वाला काम उठाने की कोशिश ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। यह आपको हानि पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिलने की संभावना नजर आ रही है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है, साथ ही वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। इस राशि के लोग किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा दें।

कन्या राशि वाले लोग मानसिक रूप से काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। इस राशि के लोग नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें अन्यथा इसका प्रभाव आपके कामकाज पर पड़ेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। माता का सहयोग और प्यार प्राप्त होगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। वाहन चलाते समय आप बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिए अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन रहने वाला है। कारोबार जुड़े हुए लोगों के मुनाफे में कमी आ सकती है। इधर-उधर के कामों में फिजूलखर्ची होगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। आप अपने सामने आने वाली कठिनाइयों का सामना कीजिए। अचानक प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनकी मदद से आपकी बहुत सी परेशानियां दूर होंगी। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अनबन हो सकती है, जिसके कारण आप काफी हताश रहेंगे। परिस्थितियों के अनुसार आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। बिजनेस से जुड़े हुए लोग अपने किसी भी काम में परिवर्तन ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

मीन राशि वाले लोगों के रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होंगे। आप नकारात्मक बातों पर ध्यान मत दीजिए। आपको अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आप अपने गुस्से और वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। अचानक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

Related Articles

Back to top button