धार्मिक

कपूर से जुड़े ये उपाय चमका देते हैं भाग्य, इन्हें कर कोई भी बन सकता है धनवान

पूजा के दौरान कपूर का प्रयोग जरूर किया जाता है और बिना कपूर जलाएं की जाने वाली पूजा सफल नहीं मानी जाती हैं। इसलिए जब भी आप कोई पूजा या हवन करें तो कपूर का प्रयोग जरूर करें। पूजा के अलावा कपूर की मदद से कई प्रकार के दोष भी दूर किए जा सकते हैं। आज हम आपको कपूर के कुछ टोटके बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आपकी कई परेशानियां दूर हो जाएंगी।

नकारात्मक ऊर्जा हो दूर

घर में नकारात्मक ऊर्जा महसूस होने पर एक कटोरी के अंदर कपूर रख दें और इस कपूर को घर के किसी कोने में रख दें। समय-समय पर इस कपूर को बदलते रहें। इसी तरह से रोज पूजा करते समय घर में कपूर जरूर जलाएं और कपूर को पूरे घर में घूमाएं। ये उपाय करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी और घर में शांति बनीं रहेगी।

वास्तु दोष हो दूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कपूर की मदद से घर का वास्तु दोष भी दूर किया जा सकता है। घर में वास्तु दोष होने पर पूजा-पाठ करते समय कपूर जलाएं। ऐसा करने से घर का वास्तु सही हो जाएगा। इसी प्रकार से दुकान पर भी कपूर जलाना शुभ फल देता है। दुकान में कपूर जलाकर इसे अच्छे से हर कोने में घुमाएं। हो सके तो इसे जलाते समय इसमें लौंग भी डाल दें।

धन लाभ के लिए

धन लाभ हेतु आप लाल गुलाब के फूल में कपूर का एक टुकड़ा रख दें और इस कपूर को जलाकर इसे मां लक्ष्मी के सामने अर्पित करें। ये उपाय करने से धन लाभ होने लग जाएगा। इसी तरह से आप कपूर को जलाकर फूल सहित देवी दुर्गा को भी अर्पित कर सकते हैं। फिजूल खर्चा होने पर शाम के समय कपूर का दीपक जलाएं और उसे सारे घर में घूमाएं। अंत में मां लक्ष्मी की आरती करते।

नजरदोष हो दूर

नजर दोष लगने पर आप कपूर को सिर के ऊपर से सात बार घूमाएं, फिर उसे जला दें। ऐसा करने से नजरदोष खत्म हो जाता है। इसी प्रकार से पितृरों की पूजा करते समय कपूर का प्रयोग जरूर करें और इसे जरूर जलाएं। ऐसा करने से पितृर दोष खत्म हो जाता है।

Related Articles

Back to top button