धार्मिक

वज्र योग के साथ बना एक शुभयोग, इन राशियों की होगी कार्यसिद्धि, वहीँ कुछ राशियों को होगा नुकसान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में लगातार बदलाव होने की वजह से आकाश मंडल में कई योगों का निर्माण होता है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज वज्र नाम का अशुभ योग बन रहा है। वज्र का अर्थ होता है कठोर। इस योग में वाहन आदि खरीदे नहीं जाते हैं क्योंकि इसकी वजह से दुर्घटना होने की संभावना रहती है। इसके अलावा इस योग में सोना भी नहीं खरीदा जाता क्योंकि चोरी हो जाता है। इसके अलावा दोपहर बाद सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। यह योग बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग में शुरू किए गए कार्य की सिद्धि होती है। आखिर यह दोनों शुभ और अशुभ योग आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव डालेंगे? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों का बेहतर होगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार में आपको साझेदारी से लाभ मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूरा साथ प्राप्त होगा। संतान की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। प्रेम जीवन की चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का अच्छा प्रभाव रहने वाला है। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ होने के योग हैं। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। लव लाइफ में मधुरता आएगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलेगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी बेहतर रहने वाला है। पहले से चल रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में रिश्ते मजबूत रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कारोबार में चल रही परेशानी दूर होगी। माता की सेहत में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को बढ़िया फल की प्राप्ति होगी। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है। प्रॉपर्टी के कामों में आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कामकाज में सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा, जिससे आप खुश रहेंगें।

धनु राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी हुई कोई अच्छी खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। आपके लिए यह योग बहुत ही खास रहने वाला है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। कारोबार में विस्तार होने की संभावना है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है।

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन में खुशियों भरा पल आएगा। कारोबार में भारी मुनाफा मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों के लिए यह योग बहुत ही अच्छा रहेगा। कैरियर से संबंधित सफलता की खुशखबरी मिल सकती है। जरूरी कामकाज में लगातार तरक्की मिलेगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। सेहत में सुधार आएगा। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप लोगों की भलाई कर सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अचानक लाभ मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। काफी दिनों से दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपकी किस्मत चमक सकती है। किस्मत के बलबूते भारी मात्रा में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। शरीर में थोड़ी थकान हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। विदेश में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलने की संभावना है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों को मिलाजुला परिणाम हासिल होगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। इस राशि के लोग किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा विश्वासघात मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की मदद मिल सकती है। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे। इस राशि के लोगों को यही सलाह दी जाती है कि कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। आप पैसों के मामले में किसी के ऊपर ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। आपको अपने कामकाज में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा, इससे आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। किसी महत्वपूर्ण काम में कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी उचित परिणाम नहीं मिल पाएगा।

तुला राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपको अपने पुराने कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यालय का वातावरण काफी हद तक आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के लोग सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें, इससे आपको लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अचानक आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। आप अपने पुराने कर्जो की भरपाई करने में सफल रहेंगे। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप पिकनिक का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के लोगों को धन संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि धन हानि होने की आशंका बन रही है। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button