बॉलीवुड

कभी 200 किलो के हुआ करते थे गणेश आचार्य, फिर इस तरीके से 98 किलो वजन घटा बन गए फिट

मोटापा एक ऐसी चीज है जिस से पूरी दुनिया में कई लोग परेशान है। मोटे इंसान को न सिर्फ हेल्थ समस्याओं का सामना करना पड़ता है बल्कि समाज उन्हें ताने मारने में भी नहीं चुकता है। दोस्त, रिश्तेदार से लेकर अजनबी लोगों तक हर कोई उनके अधिक वजन का मजाक उड़ाता है। ऐसे में निराश होने या कुछ न करने से अच्छा है आप अपने बढ़ते वजन को कम करे।

अब वजन कम करने की सोचता तो हर कोई है लेकिन उस लेवल की मेहनत बहुत कम ही कर पाते हैं। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ निश्चय के दम पर 98 किलो वजन घटा लिया। पहले उनका वजन 200 किलो हुआ करता था।

गणेश आचार्य की इस वेट लॉस जर्नी को देख कई लोगों के मन में यह विचार जरूर आया होगा कि इतने मोटे बंदे ने आखिर इतना सारा वजन कैसे कम कर लिया। इस बारे में गणेश आचार्य ने हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ में बताया है। उन्होंने कहा कि मेरा वजन कम करने में ट्रेनर अजय नायडू बड़ी भूमिका निभाई है। उन्हीं की देखरेख में मैंने इतना वजन घटा लोया। वे अपने लक्ष्य को लेकर कमिटेड थे। मेरा वजन घटाने के लिए उन्होंने भी बड़ी मेहनत की है।

अपने वजन घटाने के सफर के बारे में कोरियोग्राफर गणेश बताते हैं कि ‘स्टार्टिंग में मेरे लिए यह बहुत कठिन था। मुझे तैरना का सही तरीका सीखने में भी 15 दिन का समय लग गया। फिर ट्रेनर अजय नायडू ने धीरे-धीरे मुझे पानी के अंदर क्रंचेज करना सिखाया। इसके अतिरिक्त मैं रोजाना 75 मिनट तक 11 एक्सरसाइज करता था। ऐसा कर मैंने 85 किलो वजन कम कर लिया था।’

वजन कम करने का फायदा गणेश आचार्य को डांस में भी मिला। सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके गणेश आचार्य बताते हैं कि ‘वजन कम होते ही डांस करने में मुझे बहुत हेल्प हो गई। पहले मेरा वजन अधिक था तो डांस करने के बाद बहुत जल्दी थक जाता था। हालांकि वजन घटने के बाद अब मैं दोगुनी एनर्जी से नाचता हूं। मेरे कपड़ों का साइज़ लेबल भी 7 XL से L पर आ गया।

वर्तमान में गणेश आचार्य बहुत फिट हैं। उन्होंने 98 किलो वजन कम करने के लिए बहुत मेहनत की है। उनकी एक्सरसाइज और वर्कआउट नियमित होती थी। उन्होंने इसमें कभी ढील नहीं दी। अपने खाने पीने का भी उन्होंने बहुत ध्यान रखा। आज उनकी वेट लॉस जर्नी कई मोटे लोगों के लिए प्रेरणा है।

Related Articles

Back to top button