बॉलीवुड

शादी से पहले प्रेग्रेंट थी नेहा कक्कर? ये अभिनेत्रियां भी बन गई थीं शादी से पहले मां

बॉलीवुड की सिंगिंग सेंसेशन नेहा कक्कड़ की शादी हाल ही में हुई है, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों के बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। इससे पहले भी इसी साल करीना व सैफ अली खान और अनुष्का व विराट ने भी गुड न्यूज़ शेयर किया है। वैसे, नेहा कक्कड़ ने गुड न्यूज़ तो जरूर शेयर किया, लेकिन इसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

अपने इंस्टाग्राम पर पति रोहनप्रीत सिंह के साथ नेहा कक्कड़ ने जो अपनी तस्वीर पोस्ट की है, उसमें वे बेबी बंप प्लांट करती हुईं नजर आ रही हैं। ऐसे में लोग यह कयास लगा रहे हैं कि कहीं नेहा कक्कड़ शादी से पहले ही तो प्रेग्नेंट नहीं हो गई थीं। वैसे, बॉलीवुड में और भी कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। एक नजर डालते हैं इन्हीं अभिनेत्रियों पर।

लीजा हेडन

फिल्म क्वीन में लीजा हेडन ने कंगना रनौत के साथ काम किया था। इस फिल्म में कंगना के साथ इनकी भूमिका की भी बड़ी तारीफ हुई थी। लीजा हेडन की जब शादी भी नहीं हुई थी, तभी उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में घोषणा कर दी थी, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान रह गया था। अपने बॉयफ्रेंड डीनो लालवानी से साल 2016 में लीजा ने शादी रचाई थी। ये शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं और थाईलैंड में इन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।

कोंकणा सेन शर्मा

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने अपने बॉयफ्रेंड रणबीर शौरी से शादी की थी। इनकी भी शादी बहुत ही जल्दबाजी में हुई थी। बताया जाता है कि शादी करने से पहले ही कोंकणा सेन शर्मा प्रेग्नेंट भी हो गई थीं। शादी करने के कुछ ही महीने के बाद ये दोनों एक बेटे के माता-पिता बन गए थे। हालांकि, कोंकणा और रणवीर की शादी ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं रही। दोनों का तलाक हो चुका है।

नताशा स्टेनकोविक

मशहूर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इस साल की शुरुआत में ही नताशा स्टेनकोविक से सगाई कर ली और इसके बारे में जब उनके फैंस को मालूम पड़ा, तो वे हैरान रह गए। यही नहीं, लॉकडाउन के दौरान दोनों ने शादी भी कर ली। इसके बाद पता चला कि नताशा प्रेग्नेंट हैं। लॉकडाउन में दोनों ने बहुत ही जल्दबाजी में शादी की थी। अब इन दोनों का एक बेटा भी है।

महिमा चाैधरी

फिल्म परदेस से बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बना लेने वालीं महिमा चौधरी ने अपने बॉयफ्रेंड आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी से 2006 में शादी की थी। ऐसा कहा जाता है कि शादी से पहले ही वे प्रेग्नेंट भी हो गई थीं। इस वजह से जल्दबाजी में उन्होंने शादी रचाई थी। हालांकि, 2013 में वे अपने पति से अलग हो गई थीं।

नेहा धूपिया

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया का नाम भी इस सूची में शामिल है। उन्होंने भी अंगद बेदी से बहुत ही जल्दबाजी में शादी की थी। इनकी शादी में कुछ रिश्तेदार ही केवल मौजूद थे। अंगद से शादी करने के केवल 6 महीने के बाद ही नेहा मां भी बन गई थीं। इससे यह साफ हो गया कि शादी से पहले ही नेहा प्रेग्नेंट हो चुकी थीं।

श्रीदेवी

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी अपनी खूबसूरती की वजह से बॉलीवुड में राज कर रही थीं। श्रीदेवी ने जब बोनी कपूर से शादी की थी, उस वक्त वे 7 महीने की गर्भवती थीं। शादी के कुछ ही महीने के बाद उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का जन्म हो गया था, जो कि अब बॉलीवुड अभिनेत्री के तौर पर स्थापित हो चुकी हैं।

अमृता अरोड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता अरोड़ा मलाइका अरोड़ा की बहन हैं। उन्होंने भी बड़े ही आनन-फानन में शादी का निर्णय लिया था। बिजनेसमैन शकील लड़क के साथ वे रिश्ते में थीं। इसी दौरान अमृता प्रेग्नेंट हो गई थीं। ऐसे में जब यह खबर आने लगी, तो अमृता ने शकील से शादी रचा ली। इस तरीके से अमृता अरोड़ा ने भी प्रेग्नेंसी के कारण जल्दबाजी में शादी रचाई थी।

पढ़ें राजस्थान में शादी के अगले दिन दुल्हनें हो रही हैं अगवा, डरके मारे चोरी छिपे हो रही हैं शादियां

Related Articles

Back to top button