बॉलीवुड

22 साल पहले सलमान के छोटे भाई ने की थी फिल्मी स्टाइल में शादी, मंदिर में लिए थे सात फेरे

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के  छोटे भाई सोहेल खान आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोहेल का जन्म 20 दिसंबर 1970 को हुआ था। खैर,  सोहेल ने बड़े भाई के नक्शे कदम पर चलकर बॉलीवुड की ओर रूख किया, मगर सोहेल सलमान की तरह स्टारडम हासिल कर पाने में नाकाम रहे।

सोहेल खान के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी। सोहेल ने 2002 में रिलीज हुई फिल्म मैंने दिल तुझको दिया से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। मगर ये फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। यही नहीं बल्कि सोहेल अपने पूरे फिल्मी करियर में एक भी हिट फिल्म देने में नाकाम रहे।

सोहेल खान

सोहेल के फिल्मी करियर की बात करें उन्होंने डरना मना है, लकीर, मैंने प्यार क्यूं किया, फाइट क्लब, सलाम-ए-इश्क, हीरोज, हैलौ, आर्यन, कृष्णा कॉटेज और ट्यूबलाइट जैसे कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। फ्लॉप फिल्म करियर को देखते हुए सोहेल ने अपना रास्ता बदल दिया और उन्होंने डायरेक्शन के फील्ड में अपने हाथ आजमाए।

सोहेल ने संजय कपूर, सलमान खान और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म औजार का पहली बार डायरेक्शन किया। हालांकि ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। इसके बाद उन्होंने सलमान खान स्टारर फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में बतौर डायरेक्टर काम किया और खुद को इस क्षेत्र में स्थापित कर लिया। खैर, आज हम सोहेल के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं….

जानिए सोहेल खान की लव स्टोरी…

सोहेल खान की लव स्टोरी की बात करें तो वो काफी दिलचस्प रही है। उन्होंने पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखने वाली सीमा सचदेव से शादी की है। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने सीमा से उस दिन शादी की, जिस दिन उनकी फिल्म प्यार किया तो डरना क्या रिलीज हुई।

सोहेल खान और सीमा सचदेवा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीमा की फैमिली इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद सोहेल और सीमा ने घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में बिल्कुल फिल्मी  स्टाइल में शादी रचाई। बाद में दोनों ने निकाह भी किया। उधर शादी के कुछ समय बाद दोनों के घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार भी कर लिया।

कौन हैं और क्या करती हैं सीमा सचदेवा?

बता दें कि सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं और एक फैशन डिजाइनर हैं। शुरूआत से ही सीमा अपना  करियर फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में बनाना चाहती  थीं। लिहाजा वो दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। इसी बीच सोहेल और सीमा की मुलाकात हुई और पहली ही नजर में दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद जल्द ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

सीमा सचदेवा

शादी के बाद सीमा और सोहेल ने एंटरटेनमेंट बिजनेस स्टार्ट किया। इसके बाद सीमा टीवी शो और फिल्मों की लीडिंग फैशन डिजाइनर बन गईं। मशहूर टीवी धारावाहिक जस्सी जैसी कोई नहीं में कास्ट की कॉस्ट्यूम सीमा ने ही डिजाइन की थी। इसी धारावाहिक के बाद सीमा को असली पहचान मिली।

सीमा सचदेवा-महीप कपूर-संजय कपूर-सोहेल खान

यही नहीं सीमा सचदेवा एक बुटिक भी चलाती हैं, जिसका नाम बांद्रा 190 है। इस बुटिक को सीमा,  सुजैन खान और महीप कपूर(संजय कपूर) के साथ मिलकर चलाती हैं। इसके अलावा सीमा का मुंबई में एक ब्यूटी स्पा और कलिस्ता नाम से सैलून भी है।

सोहेल और सीमा एक हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। इस कपल के दो बेटे भी हैं। जिसमें बड़े बेटे का नाम निर्वाण और छोटे का नाम योहान है। सोहेल खान फिल्मों के अलावा बाइक और स्पोर्ट्स के भी दीवाने हैं। सोहेल को अक्सर मुंबई की सड़कों पर बाइक राइड करते हुए स्पॉट किया जाता है। यही नहीं सोहेल का खेलों के प्रति भी जबरदस्त जुनून है। वे अक्सर चैरिटी मैचों में मैदान पर नजर आते हैं।

Related Articles

Back to top button