बॉलीवुड

2020 में पाई-पाई को मोहताज हुए ये जाने-माने सेलिब्रिटीज, दूसरों के सामने फैलाने पड़े हाथ

साल 2020 अब खत्म होने को है। यह साल मनोरंजन जगत के कई सेलिब्रिटीज के लिए आर्थिक परेशानियों से भरा रहा है। यहां हम आपको ऐसे ही सेलिब्रिटीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें इस साल कई चीजों के लिए दूसरों के सामने हाथ फैलाने पड़े हैं।

सोनल वेंगुरलेकर

लॉकडाउन के दौरान सोनल को इतनी जबर्दस्त आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था कि उनके ड्राइवर तक के उनकी मदद करने की नौबत आ गई थी। सोशल मीडिया में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए यह बताया था कि लॉकडाउन के वक्त आर्थिक परेशानियों ने उन्हें किस तरह से घेर लिया था।

टीवी सीरियल ये तेरी गलियां के प्रोड्यूसर पर उन्होंने पेंडिंग पेमेंट न देने का आरोप लगाते हुए कहा था कि ड्राइवर का हाल-चाल लेने के लिए जब उन्होंने उसे फोन किया था, तब ड्राइवर ने उनकी आर्थिक स्थिति ठीक न जानते हुए उनकी 1500 रुपये देकर मदद कर दी थी।

आशीष रॉय

आशीष रॉय, जो कि ससुराल सिमर का में नजर आए थे, वे अस्पताल के बढ़ते खर्च की वजह से परेशान हो गए थे। बीते मई में उन्होंने यह बताया था कि लॉकडाउन की वजह से उनकी आर्थिक परेशानी बढ़ गई है। उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल का बिल इतना बढ़ गया है कि अब वे और इलाज नहीं करवा सकते हैं। बीमारी की वजह से आशीष रॉय का निधन भी हो गया।

नूपुर अलंकार

इन्हें इस प्यार को क्या नाम दूं, तंत्र और स्वरागिनी जैसे सीरियल में काम करते हुए देखा जा चुका है। लॉकडाउन के वक्त इन्हें भी आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा थाम पुणे एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक को हुए नुकसान की वजह से नूपुर की सारी बचत डूब गई।

अपनी मां के इलाज के लिए भी इन्हें पैसों की आवश्यकता थी। ऐसे में इनकी नजदीकी दोस्त रेणुका शहाणे ने इनकी मदद की। फेसबुक पर एक मैसेज पोस्ट करके उन्होंने नूपुर के लिए मदद भी मांगी, जिसके बाद नूपुर को उन्हें धन्यवाद कहते हुए भी देखा गया था।

राजेश करीर

इन्होंने टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी के पिता की भूमिका निभाई है। इन्होंने भी अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया था और इसमें उन्होंने बताया था कि लॉकडाउन के दौरान काम नहीं मिलने की वजह से किस तरीके से उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

यही नहीं, इसके जरिए उन्होंने मदद की भी गुहार लगाई थी। इस वीडियो को देखने के बाद न केवल अभिनेत्री शिवांगी जोशी, बल्कि और भी बहुत से लोगों ने राजेश करीर की ओर मदद का हाथ बढ़ा दिया था।

सतीश कौल

इन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में भगवान इंद्र की भूमिका निभाई थी। लॉकडाउन के वक्त एक्टिंग स्कूल बंद होने की वजह से ये भी आर्थिक संकट से घिर गए थे और राशन व दवाइयों के साथ बाकी जरूरी चीजों का जुगाड़ करना भी इनके लिए कठिन हो गया था।

रामवृक्ष गौर

बालिका वधू, जो कि टीवी का मशहूर शो रहा है, इसके निर्देशक रामवृक्ष गौर लॉकडाउन के वक्त अपनी जिंदगी गुजारने के लिए सब्जी बेचने को मजबूर हो गए। उनके पिता यह काम करते थे। आजमगढ़ में वे सब्जी बेच रहे थे।

जान खान

मशहूर टीवी अभिनेता जान खान को भी लॉकडाउन के दौरान आर्थिक परेशानियों से दो-चार होना पड़ा था। ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वे प्रोड्यूसर्स से भिड़ गए हैं। जान खान बता रहे थे कि पिछले 7 से 8 महीनों का उनका पेंडिंग पेमेंट उन्हें नहीं दिया जा रहा था। जान खान के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से उन्हें आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ रही थीं। उन्हें पैसों की सख्त जरूरत पड़ गई थी।

चाहत पांडे

टीवी अभिनेत्री चाहत पांडे, जिन्हें कि हमारी बहु सिल्क से खासी लोकप्रियता हाथ लगी है, वे भी जान खान के समर्थन में उतर आई थीं और उन्होंने भी आगे आकर यह कहा था कि प्रोड्यूसर्स उनका भी पेंडिंग पेमेंट नहीं दे रहे हैं।

चाहत पांडे ने यह बताया था कि हमारी बहू सिल्क के दौरान उनकी जितनी भी जमा पूंजी थी, सभी खत्म हो गई थीं। प्रोड्यूसर्स से उन्होंने कई बार अपना पेमेंट मांगा, लेकिन वे पेमेंट नहीं दे रहे थे। इस वजह से उनकी आर्थिक परेशानियां लगातार बढ़ती ही जा रही थीं।

ये भी पढ़ें बेटे के बड़े होते ही बढ़ी बिन ब्याही मां एकता कपूर की परेशानी, कहा- ‘तुम्हारे पापा से….’

Related Articles

Back to top button