21 दिसंबर को शनि-गुरु की हो रही है युति, 12 राशियों पर जानें कैसा पड़ेगा असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी चाल बदलते रहते हैं। कोई भी ग्रह कभी स्थिर नहीं रहता है। यह निरंतर भ्रमण करते हुए सभी राशियों और पृथ्वी पर चलने वाले कार्यकलाप और जीवन को प्रभावित करते हैं। ग्रहों की चाल में निरंतर परिवर्तन होने की वजह से कई बार कुछ ऐसे संयोग बन जाते हैं जो बेहद दुर्लभ और अद्भुत माने जाते हैं, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। आपको बता दें कि वर्ष 2020 इस महीने में बहुत खास साबित हुआ है इस वर्ष में कई अनोखे संयोग बने हैं।
ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल 21 दिसंबर को शनि और गुरु सबसे निकट होंगे। ऐसी स्थिति में शनि और गुरु की यह स्थिति खगोल विज्ञानियों के साथ-साथ ज्योतिषियों के लिए भी बेहद खास साबित होगी। काफी सालों बाद यह युति बन रही है। ज्योतिषीय संयोग होने की वजह से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर यह संयोग आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव डालने वाला है।
आइए जानते हैं शनि और गुरु की युति का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव
मेष राशि वाले लोगों के ऊपर इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इस युति की वजह से आपको अपने कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। कार्यस्थल में आप लगातार तरक्की की तरफ आगे बढ़ेंगे। सहकर्मियों की मदद मिल सकती है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
वृषभ राशि वाले लोगों को शनि और गुरु की युति की वजह से अप्रत्याशित परिणाम मिल सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। धार्मिक परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कई यात्राएं करने का मौका मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना-बैठना होगा। नौकरी के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना नजर आ रही है।
कर्क राशि वाले लोगों के लिए शनि और गुरु की युति उत्तम साबित होगी। आपको उत्तम धन लाभ प्राप्ति होने की संभावना है। व्यापार में विस्तार होगा। आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन काम पूरे कर सकते हैं। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी। आपकी लोकप्रियता में इजाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।
कन्या राशि वाले लोगों को इस युति के प्रभाव से अच्छी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे हासिल होंगे। आपके प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा रहने वाला है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। समाज में आप अपना अलग स्थान बनाने में सफल हो सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी।
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए शनि और गुरु की युति कार्यों को सफल बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में आप अनेक यात्राएं कर सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आपका आचरण भी धार्मिक होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। आप दूसरों की भलाई करने में सबसे आगे रहेंगे। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। कामकाज पर आपका पूरा ध्यान रहेगा।
मकर राशि वाले लोगों को शनि और गुरु की युति की वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकते हैं। इसके प्रभाव से अचानक अत्यधिक प्रसिद्धि मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापार में लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। पति-पत्नी एक दूसरे को ठीक प्रकार से समझ पाएंगे।
मीन राशि वाले लोगों के लिए शनि और गुरु की युति शुभ फलदायक साबित होगी। परिवार के सभी सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। शनिदेव को कर्मों का देवता माना जाता है, वहीँ गुरु अच्छे कर्मों का फल प्रदान करते हैं। आपको अपने कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। करियर में आगे बढ़ने के कई मार्ग हासिल हो सकते हैं।
आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल
मिथुन राशि वाले लोगों को मिलाजुला प्रभाव देखने को मिल सकता है। धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है, इसलिए आपको धन संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। कामकाज में अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आपको परेशान होना पड़ सकता है।
सिंह राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से बच कर रहना होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक चिंता अधिक रहेगी।
तुला राशि वाले लोगों को गुरु और शनि की युति की वजह से पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सामने बहुत सी चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। मशीनरी और वाहन के प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव हो सकता है, जिसके कारण कामकाज प्रभावित होगा। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। तीर्थयात्रा के योग नजर आ रहे हैं।
धनु राशि वाले लोगों को अपने जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव देखने को मिल सकता है। संपत्ति को लेकर विवाद होने की स्थिति बन रही है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत पर ध्यान दीजिये।
कुंभ राशि वाले लोगों को शनि और गुरु की युति की वजह से हानि होने की संभावना नजर आ रही है। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आप जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। पैसों के लेनदेन में आपको सतर्क रहना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में थोड़ा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।