धार्मिक

साप्ताहिक राशिफल: जाते-जाते साल का आखिरी सप्ताह देकर जायेगा इन 6 राशियों को बड़ी खुशखबरी, पढ़ें

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वाले इस सप्ताह लेन-देन के कार्यों में सावधानी रखें। कोई रूका हुआ काम पूरा हो सकता है। भाइयों से सहयोग मिल सकता है। वाणी की कटुता से परिवार में अनबन हो सकती है। खर्च अधिक होने से कर्ज की संभावना रहेगी। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। अचानक कार्यों में गति आएगी। छोटी छोटी यात्राओं से आपको कुछ नए रिश्ते बनाने को मिलेंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में चल रहे तनाव इस सप्ताह खत्म हो सकते हैं।

करियर के विषय में : इस सप्ताह व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत सामान्य रहेगी। बस थोड़ा-बहुत सिरदर्द परेशान कर सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कार्य को समय पर पूर्ण करने की आदत डालें। आप भविष्य को देखते हुए कुछ ऐसे काम करें जिससे आपको समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। मनमाफिक कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। मेहनत का फायदा नहीं मिल पाएगा। ऑफिस में बॉस नाराज हो सकते हैं‌। खर्चों में कटौती करने पर मनोभाव कर सकते हैं‌।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : व्यापार संबंधित बातों में नए लोगों के ऊपर पूरी तरह से विश्वास ना करें।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको आराम करने की आवश्यकता है। तला हुआ खाना ना खाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि के जातकों को कार्य में नए-नए अनुभव प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा वर्ग को शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अत्यधिक धन कमाने के कई नए नए अवसर आपको मिलेंगे। इन सुनहरे अवसरों को आप अपने हाथ से ना जाने दें। पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी। कुछ लोग आप की प्रॉपर्टी पर विवाद खड़ा करना चाहते हैं, उनसे सतर्क रहें।

प्यार के विषय में : आपको सच्चा प्रेमी मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे है।

करियर के विषय में : शरीर में बढ़ती कमजोरी की वजह से चिड़चिड़ापन महसूस होगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपकी सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आध्यात्मिकता और ईश्वरीय शक्ति सहायक सिद्ध होगी। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान के अवसर आएंगे। प्रभावशाली लोगों के संपर्क से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में यह सप्ताह काफी अनुकूलता लेकर आएगा। परिवार के साथ समय बीता पाएंगे। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेमी सावधान रहें, प्रेम प्रस्ताव असफल हो सकते हैं।

करियर के विषय में : कामकाज में परिश्रम के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे।

हेल्थ के विषय में : पेट संबंधित कोई छोटा ऑपरेशन होने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि के छात्र दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई चिंता सताएगी। व्यापार व्यवसाय में प्रगति हो सकती है। काम के सिलसिले में आपको अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। आपको सोच समझकर काम करना होगा। परिवार के साथ धार्मिक भ्रमण की योजना बन सकती है। किसी कारण आपके परिजनों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

प्यार के विषय में : आप प्रेम जीवन की यादों को ताजा पाएंगे और रोमांटिक मूड में रहेंगे।

करियर के विषय में : शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : पेट संबंधित तकलीफ को डॉक्टर की सलाह से ठीक करने की कोशिश करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस हफ्ते ऑफिस से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। आप धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। इनकम भी बढ़ेगी और खर्चों में कमी आएगी। सुख सुविधा में यह सप्ताह बिताएंगे। किसी से भी झूठ न बोलें। शिक्षाविदों में एक भाग्यशाली सप्ताह होगा।

प्यार के विषय में :आप अपने प्रेमी को एक अलग ही खूबसूरत रुप में देखने का सौभाग्य पा सकते हैं।

करियर के विषय में : काम संबंधित टारगेट को आसानी से पूरा कर लेंगे।

हेल्थ के विषय में : आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपकी लापरवाही भारी पड़ सकती है। खर्च अधिक हो सकता है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार न्यायानुकूल रहेगा। किसी से कुछ ऐसा बुरा ना बोलें जिससे उनका मन दुखी हो जाये और आपके अपने ही आपके साथ शत्रु जैसा व्यवहार करें। क्रोध पर संयम रखिएगा। कानूनी मामलों से दूर ही रहें तो अच्छा है।

प्यार के विषय में : आपको अपनी पसंद नापसंद को प्रेमी पर थोपना नहीं चाहिए।

करियर के विषय में : नौकरी ढूंढने वालों को इस हफ्ते अच्छी नौकरी प्राप्त होगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह सेहत संंबंधी समस्याओं का समाधान होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह कुछ लोग आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है। दूसरों की भावना को भलीभांति समझेंगे। हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। दुश्मनों से न उलझें तो ही अच्छा है।

प्यार के विषय में : आपका प्रेम संबंध नया है तो आपको प्रेमी पर ज्यादा जोर किसी भी बात को लेकर नहीं देना चाहिए।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स मेहनत ज्यादा करेंगे, लेकिन उसके नतीजे कुछ कम ही मिल पाएंगे।

हेल्थ के विषय में : एसिडिटी की वजह से तकलीफ हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपकी कोई गुप्त बात सबके सामने आ सकती है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। व्यापार के सिलसिले में यह सप्ताह काफी बेहतर है। पुराना रुका पैसा मिल सकता है। वाणी प्रभावशाली रह सकती है। किसी की बात से आपका दिल टूट सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। अच्छा व्यवहार आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में किसी तरह की परेशानी नहीं रहेगी। जीवनसाथी से पुराने मामले सुलझेंगे।

करियर के विषय में : नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। मौजूदा नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : सर्दी-जुकाम से बचकर रहें, तकलीफ हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नौकरी और बिजनेस के लिए यह सप्ताह शुभ है। कार्य प्रणाली में बदलाव से लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप कई लोगों के प्रयास से कुछ अच्छा काम करके दिखाएंगे जिससे आपकी तारीफ होगी। समझदारी से बिगड़े काम बन जाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में कुछ नवीन योजनाएं बनेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।

प्यार के विषय में : यदि आप सिंगल हैं तो आपको इस सप्ताह एक रोमांटिक पार्टनर मिलने की संभावना है।

करियर के विषय में : अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत से आपको परेशान कर सकती है। सावधान रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वाले बिजनेस में बड़ा जोखिम न लें। अधिकारी आपसे रुष्ट रह सकते हैं। दूसरों के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप ना करें। गुप्त तरीकों से धन आने की संभावना रहेगी। मान-सम्मान की चिंता रहेगी। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।  संतान की ओर से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : आप प्रेमी को कुछ कहना चाहते हैं तब बेझिझक अपने मन की बात को उसके समक्ष रखें।

करियर के विषय में : धन वृद्धि के भी शुभ संयोग इस सप्ताह बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : तली हुई चीजें खाने से बचें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपको संतान से सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के माध्यम से आपको कोई लाभ हो सकता है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। परिवार को भरपूर समय दें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और आपकी माँ का सहयोग आपको मिलेगा। गुप्त योजनाएं सफल होगी। परिश्रम का यथोचित फल प्राप्त होगा। आलोचकों से दूरी बनाए रखें। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

प्यार के विषय में : आपको किसी की तरफ से शादी का प्रपोजल भी मिल सकता है।

करियर के विषय में : धन लाभ के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। भोजन अच्छे से करें ताकि स्वास्थ्य बेहतर रह सके।

आपने साप्ताहिक राशिफल 21 दिसंबर से 27 दिसंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 21 दिसंबर से 27 दिसंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 21 दिसंबर से 27 दिसंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : लिंगाई माता मंदिर : स्त्री के रूप में होती है शिव की पूजा, संतान प्राप्ति की मन्नत करते हैं पूरी

Related Articles

Back to top button