धार्मिक

इन 3 राशियों पर मेहरबान हुए शिव-पार्वती, किस्मत संवारेंगे भगवान, मिलेगा बड़ा मुनाफा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस संसार में सभी लोगों की राशियां अलग-अलग हैं और सभी का स्वभाव भी अलग-अलग देखने को मिलता है। ग्रह-नक्षत्र अपनी स्थिति निरंतर बदलते रहते हैं, जिसके कारण सभी राशियों के लोगों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। किसी व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं, तो किसी को परेशानियों से गुजरना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोगों की कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से शुभ संकेत मिल रहे हैं। इन राशि वालों के ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और कोई बड़ा लाभ मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर शिव-पार्वती हुए मेहरबान

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। कार्यालय में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। परिवार में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार आने की संभावना है।

सिंह राशि वाले लोगों को अपने करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आप अपने प्रिय से दिल की बात कह सकते हैं। काम के सिलसिले में आपके द्वारा किए गए प्रयास रंग लाएंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा हासिल होगा। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। दूर संचार माध्यम से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है।

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन में खुशियों की बहार आएगी। भगवान शिव और माता पार्वती जी के आशीर्वाद से कोई बड़ा धन लाभ मिलने की संभावना है। परिवार वाले आपकी तारीफ करेंगे, जिससे आपका दिल खुश हो जाएगा। खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण करेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास का उचित फल मिलेगा। प्रेम जीवन की दिक्कत दूर होगी। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों को अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखना होगा। यदि आप आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे तो आप अपने कामों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकते हैं। मेहनत और सही तरीके से किए जाने वाले कामों में आपको लाभ मिल सकता है। इनकम अच्छी रहेगी परंतु उसके अनुसार खर्चों पर भी लगाम रखने की आवश्यकता है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय से दिल की बात कहने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। किसी काम को लेकर आप बहुत अधिक सोच विचार कर सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा कोई चीज गुम या चोरी हो सकती है। गाड़ी चलाते समय आप ट्रैफिक नियमों का पालन करें। व्यापार में नुकसान होने की संभावना नजर आ रही है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं लेकिन कोई भी कदम उठाने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी चिंतित हो सकते हैं। बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। व्यापार मजबूत रहेगा। आपके मन में तरह-तरह के आईडिया आ सकते हैं, जिसका इस्तेमाल आप अपने व्यापार में करेंगे, इससे आपकी आमदनी अच्छी बनेगी। सुख-साधनों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। मनोरंजन के कार्यों में आप अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि वाले लोग अपनी सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। इनकम सामान्य रहेगी। संतान की तरफ से कुछ परेशानी महसूस हो सकती है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी थोड़ा चिड़चिड़ा व्यवहार का हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान होंगे। प्रेम जीवन में शांति बनाए रखने का प्रयास कीजिए। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु इसका आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है।

तुला राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। इस राशि के लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप सुने सबकी, परंतु करें अपने दिल की। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। मानसिक तनाव से काफी हद तक राहत मिलेगी। हल्के-फुल्के खर्चे बढ़ सकते हैं। आपकी आमदनी भी ठीक-ठाक रहेगी। आप मकान खरीदने का सोच-विचार करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से सोच-विचार करने की जरूरत है। कार्यालय में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। परिवार के कार्यकलापों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा।

धनु राशि वाले लोगों को कामकाज के सिलसिले में कई यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अधिक प्रयास करेंगे। व्यापार में आपको मिलाजुला नतीजा मिलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को अपने प्रिय के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आप बेकार की बातों पर समय व्यर्थ मत कीजिए। कामकाज पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा कोई जरूरी काम विलंब हो सकता है। व्यापार में सफलता हासिल होगी। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। विरोधी पक्ष आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप सतर्क रहें। मानसिक रूप से आप थकावट महसूस कर सकते हैं। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। वाहन की मरम्मत में अधिक धन खर्च होने की संभावना है।

मीन राशि वाले लोगों को अपनी इनकम के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अधिक करनी पड़ सकती है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर झड़प होने की संभावना नजर आ रही है, इसलिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ अच्छे पल व्यतीत करेंगे।

Related Articles

Back to top button