समाचार

लुटेरा दूल्हा: 6 दिन में की दो शादियां, पहले मनाई सुहागरात फिर दहेज हड़प भाग गया

लुटेरी दुल्हनों के बारे में आप सभी ने कई बार सुना होगा लेकिन आज हम आपको पहली बार लुटेरे दूल्हे की कहानी सुनने जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में रहने वाले इस दूल्हे ने महज 6 दिनों में दो लड़कियों से शादी रचाई, उनका दहेज हड़पा और सुहागरात मनाकर रफूचक्कर हो गया।

इस फर्जी दूल्हे की पहचान नवीन पांचाल के नाम से हुई है। यह पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और इंदौर के मूसाखेड़ी इलाके में रहता है। नवीन ने पहली शादी खंडवा के मोहन पांचाल की 25 वर्षीय बेटी पूजा (25) 2 दिसंबर को रचाई थी। यह शादी पूर्ण हिंदू रीति रिवाजों के साथ सम्पन्न हुई।

नवीन के पिता अनिल पांचाल ने यह रिश्ता चार महीने पहले किया था। उधर लड़की के पिता ने अपनी इकलौती बेटी के विवाह में लाखों रुपए पानी की तरह बहा दिए। फिर 3 दिसंबर को दुल्हन विदा होकर इंदौर पहुंची। यहां नवीन ने पूजा के साथ सुहागरात मनाई और अगले दिन पूजा से कहा कि वह किसी काम से भोपाल जा रहा है।

असल में नवीन बीवी से झूठ बोल अपनी दूसरी शादी की तैयारियों में लग गया था। जब नवीन घर नहीं लौटा तो पूजा ने उसे फोन लगाया। नवीन ने उसे बहाना बनाते हुए कहा कि उसे भोपाल में थोड़ा और समय लगेगा इसलिए वह अपने मायके चले जाए। नवीन की बात मान पूजा अपने पिता के यहां रहने चली गई।

फिर तीन दिन बाद नवीन अपनी दूसरी शादी में दोस्तों को रिस्तेदार और परिवार के मेंबर्स बनाकर बारात में उमरिया ले गया। यहां उसकी दूसरी शादी में पहली पत्नी का एक रिश्तेदार आ पहुंचा। उसने जब वरमाला के समय नवीन को देखा तो हैरान रह गया। उसने पूजा और उसके घर वालों को इसकी सूचना दी। पहले तो उन्होंने इस पर यकीन नहीं किया लेकिन जब रिश्तेदार ने फोटो भेजी तो वे भी दंग रह गए।

पूजा के घर वालों ने नवीन के पिता को फोन किया। उन्होंने कहा कि वह उन्हें भोपाल का बोलकर गया है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सोचना दी। हालांकि नवीन को अपना पर्दाफाश होने की भनक लगते ही वह फरार हो गया। अब उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है।

बाद में पहली दुल्हन पूजा ने दूसरी दुल्हन नंदिता को फर्जी दूल्हे की कहानी बताई। नंदिता ने बताया कि उसका रिश्ता दो महीने पहले तय हुआ था। वह यह शादी अपनी मर्जी से कर रही थी। हालांकि उसने नहीं पता था कि नवीन पहले से ही शादीशुदा है। फिलहाल पुलिस इस धोखेबाज दूल्हे की ढूंढने की कोशिश कर रही है।

उधर बेटी की शादी में 10 लाख रुपए खर्च कर चुके पूजा के पिता इस सदमे से उभरने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह की घटना सच में किसी को भी झंझोड़ कर रख सकती है। वैसे क्या आप ने इसके पहले कभी किसी लुटेरे दूल्हे के बारे में सुना था?

Related Articles

Back to top button