धार्मिक

मोरपंख में छिपी है अलौकिक शक्तियां, तुरंत खत्म करता है जीवन की ये 5 समस्याएं

हिंदू धर्म में मोर की गिनती एक शुभ पक्षी के रूप में होती है। यही वजह है कि इसे मोर पंख को भी बेहद शुभ और भाग्यशाली माना जाता है। इसकी एक वजह ये भी है कि मोर भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का वाहन है। ऐसे में पिछले कई दशकों से लोग मोरपंख को अपने घर में रखते आ रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि इसे घर में रखने से सुख, शांति और समृद्धि में वृद्धि होती है।

भगवान श्रीकृष्ण भी अपने मुकुट में मोरपंख का इस्तेमाल करते थे। वहीं कई ऋषि मुनियों के आश्रम में भी मोर घुमा करते थे। इससे वहां के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती थी। आज हम आपको अपने पास मोरपंख रखने के फायदे बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही मोरपंख से जुड़ी कुछ दिलचस्प चीजों पर भी चर्चा होगी।

1. यदि आपके घर नेगेटिव ऊर्जा अधिक रहती है तो यह मोरपंख आपके लिए फायदे की चीज है। मोरपंख घर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने का कार्य करता है। इसे घर में रखने से हमेशा पॉजिटिव एनर्जी रहती है। मन में अच्छे ख्याल आते हैं। काम में फोकस बढ़ जाता है। परिवार में लड़ाई झगड़े कम होते हैं। इसे घर में रखने से एक शांत और अच्छा महोल रहता है।

2. सनातन धर्म में मोर को धन की देवी लक्ष्मी और विद्या की देवी सरस्वती से भी जोड़ा गया है। ऐसा कहा जाता है कि मोरपंख को यदि घर की तिजोरी या पूजा स्थल में रख लिया जाए तो धन की कभी कोई कमी नहीं होती है। घर की बरकत बनी रहती हैं। वहीं इस मोरपंख को किताब के बीच या स्टडी टेबल पर रखे से दिमाग तेज चलता है। मां सरस्वती की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।

3. मोरपंख शुभता का प्रतीक भी होता है। हिंदू धर्म में इसे शुभ संकेत से जोड़कर देखा गया है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप मोरपंख को घर में बसूरी के साथ रखते हैं तो घर में प्रेम की कभी कोई कमी नहीं आती है। सभी लोग अच्छे से मिल जुलकर रहते हैं। वहीं कहीं सफर में जा रहे हैं तो भी मोरपंख को अपने साथ ले जाने से सफर सुखमय रहता है।

4. हिंदू धर्म में वास्तु को भी बहुत महत्व दिया जाता है। ऐसा कहते हैं कि यदि घर में वास्तु दोष हो जाए तो दरिद्रता, अशान्ति और नकारात्मक ऊर्जा घर में जगह बना लेती है। ऐसे में मोरपंख का इस्तेमाल लाभकारी होता है। यह घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए भी जाना जाता है। यदि आपके घर में कोई भी वास्तु दोष है तो मोरपंख रखने से यह दूर हो जाता है।

5. मोरपंख को पूजा के स्थान में रख रोज इसकी पूजा करने से घर की उन्नति होती है। यदि घर में कृष्णजी या बालगोपाल की मूर्ति है तो उनके मुकुट में मोरपंख लगाया जा सकता है। इससे आपका लाभ ही लाभ होगा।

Related Articles

Back to top button