धार्मिक

आज बना व्यातीपात और वरीयान योग, ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली, इन राशियों की बढ़ सकती है मुसीबतें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्र लगातार अपनी स्थिति बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से आकाशमंडल में कई योगों का निर्माण होता है। अगर किसी व्यक्ति की राशि में यह योग ठीक स्थिति में बन रहे हैं तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार आज व्यातीपात और वरीयान योग बन रहा हैं। आखिर इसका आपकी राशियों पर कैसा असर पड़ेगा? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा शुभ असर

मेष राशि वाले लोगों को व्यापार में योजनाओं के तहत बेहतर लाभ मिलने की संभावना है। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। धन कमाने के जरिए बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना नजर आ रही है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों की तरफ से सभी परेशानियां दूर होंगी।

वृषभ राशि वाले लोगों का पारिवारिक माहौल हर्षोल्लास भरा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिल सकता है। लोग आपके स्वभाव से काफी प्रभावित होंगे। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसका आगे चलकर फायदा मिल सकता है। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। समाज में आप अपना अलग स्थान बनाने में सफल हो सकते हैं।

कर्क राशि वाले लोगों का समय लाभदायक सिद्ध होगा। आपको अपनी किसी पुरानी योजना का भारी मुनाफा मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि वाले लोगों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। तरक्की के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। व्यापार में मुनाफा मिलने की पूरी उम्मीद बन रही है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय बेहद अच्छा रहेगा। इस योग का आपके ऊपर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। घर में रौनक का माहौल बना रहेगा। परिवार के सभी लोग एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। निजी जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं। कैरियर में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आप कार्य क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे। कामकाज में सामने आने वाली चुनौतियों को आप मजबूती के साथ सामना करेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

धनु राशि वाले लोग अपने सभी महत्वपूर्ण काम समय पर निपटा सकते हैं। इस योग की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए यह योग बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। व्यापार संबंधित सभी परेशानियां दूर होंगी।

मकर राशि वाले लोगों को कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। संतान की तरक्की से आप काफी ख़ुशी और गर्व महसूस करेंगें। अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। पुरानी की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। व्यापार में विस्तार हो सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों के घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बन रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। बहुत जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। इधर-उधर के कामों में फिजूलखर्ची हो सकती है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप नकारात्मक विचार अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि वाले लोगों का समय बेहद कठिन रहेगा। बेवजह की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। बिजनेस करने वाले लोग संभल कर रहें क्योंकि आपको घाटा होने की संभावना नजर आ रही है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आप अपनी क़ीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा चोरी या गुम होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे आप काफी व्यस्त हो जाएंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने प्रेम के रिश्ते को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करनी होगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है परंतु आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहसबाजी होने की संभावना बन रही है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप जीवनसाथी पर अधिक गुस्सा मत कीजिए। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता के बेहतर मौके मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button