कोई था मासूम तो कोई बड़ा नटखट, देखें बचपन में कैसे दिखते थे बॉलीवुड सितारें

बचपन के दिन बड़े ही अच्छे होते हैं। जब हम बच्चे होते हैं तो हमे किसी बात की कोई फिक्र नहीं होती है। हम लाइफ को फूल इन्जॉय करते हैं। बचपन में सिर्फ नेचर में ही नहीं बल्कि चेहरे पर भी मासूमियत झलकती है। फिर जैसे जैसे बड़े होते हैं तो चेहरे बदल जाता है। कई बार बचपन की तस्वीर देख बड़े इंसान को पहचानना भी मुश्किल हो जाता है। इन बॉलीवुड सितारों के साथ भी कुछ ऐसा ही है।
सलमान खान: सलमान खान बॉलीवुड के टॉप के सुपरस्टार हैं। उनका जन्म जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई ग्वालियर के सिंधिया स्कूल और मुंबई के सेंटस्टैनिसलॉस हाईस्कूल से की थी। सलमान बचपन से ही बड़े क्यूट लगते थे। उनकी बचपन की तस्वीर देख बहुत कम लोग ही पहचान सकेंगे कि ये लड़का वही है जो इन दिनों बॉलीवुड पर राज करता है।
आमिर खान: आमिर खान बॉलीवुड में अपनी हिट और लॉजिक वाली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 1973 में आई फिल्म ‘यादों की बारात’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। आमिर के बचपन की तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वे स्टार्टिंग से ही बड़ी सिरीयस और अच्छी एक्टिंग किया करते थे। शायद यही वजह यही कि आज उनका अभिनय में कोई मुकाबला नहीं है।
दीपिका पादुकोण: दीपिका का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार है। उनकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर लेती है। दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क में हुआ था। उनके पिता प्रकाश पादुकोण एक जमाने में भारत के जाने माने बैडमिंटन प्लेयर हुआ करते थे। दीपिका का ढिकतर बचपन बैंगलोर में बीता है। उन्होंने ‘ओम शांति ओम’ फिल्म से शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं बचपन में दीपिका बड़ी ही क्यूट दिखती थी।
ऋतिक रोशन: बॉलीवुड के सबसे हैन्डसम हीरो ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ ठा। उन्होंने 1980 के दशक में आई फिल्म ‘आशा’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। वहीं बड़े होकर अपने पापा की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म ही बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। रितिक की बचपन की तस्वीर देख उन्हें कोई भी आसानी से पहचान सकता है। उनके चेहरे में कोई बड़ा अंतर नहीं आया है।
संजय दत्त: 29 जुलाई 1959 को मुंबई में जन्मे संजय दत्त ने 1972 में आई फिल्म रेशमा और शेरा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। बचपन में वे बड़े ही मासूम लगते थे।