बेटी के घर के बाहर फेंक दें ये चीज, ससुराल में कभी कोई दिक्कत नहीं आएगी, हमेशा सुखी रहेगी

ससुराल में बेटियां कितने भी अच्छे से क्यों न रहे उसे किसी न किसी समस्या का सामना करना ही पड़ता है। ऐसा ही हाल व्यापार का भी होता है। आप अपनी तरफ से भले कोई कसर न छोड़े लेकिन लाभ या हानी आपके हाथ में पूरी तरह से नहीं होती है। ये सब किस्मत का खेल होता है। ऐसे में इन दोनों जगह लाभ पाने के लिए आज हम आपको ज्योतिषशास्त्र के कुछ टोटके बताने जा रहे हैं।
ससुराल में बेटी को सुखी रखने के लिए: यदि आपकी बेटी को उसके ससुराल में कुछ दिकत हो रही है तो ये टोटका आपके काम का है। इसके लिए लड़की या उसके मायके का कोई सदस्य हाथ में 7 साबुत हल्दी की गांठें, पीतल का एक टुकड़ा, थोड़ा सा गुड़ लेकर ससुराल की तरफ फेंक दे। इससे आपकी बेटी ससुराल में सुखी रहेगी।
पति पत्नी में प्रेम बढ़ाने के लिए: यदि शादी के बाद आपकी बेटी और उसके पति के बीच अनबन कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है तो ये उपाय आजमाएं। साबुत काले उड़द में मेंहदी के पत्तों को पीसकर मिला दें। अब बेटी के ससुराल की तरफ इसे फेंक दें। इससे पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ जाएगा। एक अन्य उपाय यह है कि जब बेटी ससुराल से घर आए तो एक लोटे में गंगा जल, थोड़ी सी हल्दी, एक पीला सिक्का डालकर उसके सिर के ऊपर से 7 बार उतार कर उसे आगे फेंक दें। वह पति के साथ अगली बार सुख के साथ रहेगी।
व्यापार में लाभ के लिए: यदि आपको व्यापार में घाटा हो रहा है तो एक कच्चा सूत लें और उसे केसर से रंग लें। अब इस रंगे हुए सूत से ‘श्री हनुमते नमः’ का पाठ जपें और इसे अपने व्यापार स्थल पर बांध दें। इससे आपका बिजनेस खूब चलेगा। यही टोटका नौकरी में उन्नति के लिए भी कर सकते हैं। बस आपका यह टोटके वाला सूत काम करने वाली जगह पर दराज में रख है।
व्यापार में नुकसान हो तो यह करें: यदि बिजनेस में बहुत नुकसान हो रहा है तो सोमवार के दिन भोलेनाथ के मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं। इसके बाद 108 बार रुद्राक्ष की माला से ‘ऊं सोमेश्वराय नमः’ मंत्र जपें। इसके अतिरिक्त पूर्णमासी को जल में दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। ऐसा करने से व्यापार में नुकसान होना बंद हो जाएगा।
व्यापार में बरकत के लिए: गुरुवार के दिन पीले रंग का कपड़ा लेकर मंदिर जाएं। अब मंदिर में तुलसी वाले स्थान पर जाएं और उसके आसपास की घास को पीले कपड़े में बनधकर ले आएं। इसे आपको अपने व्यापार स्थल पर रखना है। ऐसा करने से आपको बिजनेस में हमेशा बरकत होगी।
आशा करते हैं कि आपको यह टोटके पसंद आए होंगे। यदि हां तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले। इस तरह उनके घर की बेटियां भी ससुराल में सुखी रहेंगी।