बॉलीवुड

माधुरी दीक्षित की डुप्लीकेट कहलाती थीं ये एक्ट्रेस, क्रिकेटर से शादी करने के बाद छोड़ी इंडस्ट्री

फरहीन प्रभाकर 90 के दशक की एक बड़ी ही लोकप्रिय अभिनेत्री रही थीं, लेकिन लंबे अरसे से उन्हें किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया है। फिल्म जान तेरे नाम 1992 में रिलीज हुई थी। इसमें उन्हें सबसे पहली बार काम करते हुए देखा गया था। फरहीन को फिल्म सैनिक में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था ।

इस फिल्म में एक फौजी की भूमिका में अक्षय कुमार नजर आए थे और फरहीन ने इसमें उनकी बहन की भूमिका निभाई थी। वैसे तो फरहीन का इसमें साइड रोल था, लेकिन माधुरी दीक्षित से उनका चेहरा काफी हद तक मिलने की वजह से दर्शकों के बीच वे खासी लोकप्रिय हो गई थीं। माधुरी दीक्षित से शक्ल मिलता-जुलता होने की वजह से उस दौर में वे माधुरी के नाम से जानी जाने लगी थीं।

कई हिट फिल्मों में किया काम

आग का तूफान, नजर के सामने, दिल की बाजी और फौज जैसी कई हिट फिल्मों में फरहीन को काम करने का मौका मिला था। वे अच्छा काम कर रही थीं, जिसकी वजह से उनका करियर भी उस वक्त तेजी से आगे बढ़ रहा था। एक के बाद एक फिल्म उनकी झोली में गिरती जा रही थी। इस वजह से उनकी लोकप्रियता भी लगातार बढ़ती जा रही थी।

बॉलीवुड में इतनी मशहूर हो जाने के कारण दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से भी उनके पास फिल्मों के ऑफर आने लगे। उन्होंने कई साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम किया, जो कि सुपरहिट रही थीं। फरहीन इतनी बुलंदियों को छूने के बावजूद अचानक फिल्मी दुनिया से गायब हो गई थीं।

फरहीन ने जब अचानक से इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया तो किसी को भी इस पर यकीन नहीं हो रहा था। उनके सामने फिल्मों की लाइन लगी हुई थी, मगर इसके बावजूद अचानक फरहीन ने फिल्मों से खुद को दूर कर लिया।

इनसे रचा ली शादी

फरहीन ने साल 1997 में क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से चुपचाप शादी कर ली थी और दिल्ली में रहने लगी थीं। मनोज प्रभाकर तब पहले से ही शादीशुदा थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से हमेशा के लिए खुद को बहुत दूर कर लिया। फिल्म जान तेरे नाम, जिससे उन्होंने डेब्यू किया था, उसके निर्देशक दीपक बलराज जब फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे थे, तो उन्होंने फरहीन को इसमें काम करने के लिए मनाने की बड़ी कोशिश की, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए फिल्म में काम करने से मना कर दिया कि वे फिल्म में मां की भूमिका नहीं निभा सकती हैं।

मनोज प्रभाकर ने सबसे पहले 1986 में संध्या से शादी की थी, लेकिन संध्या के मुताबिक बिना उनसे अलग हुए ही मनोज ने फरहीन के साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दिया था। ऐसा कहा जाता है कि मनोज प्रभाकर और संध्या की शादी फरहीन की वजह से ही टूटी थी। बाद में मनोज प्रभाकर और संध्या का तलाक हो गया था।

वर्ष 2013 में संध्या ने बताया था कि बिना शादी किए 4 वर्षों तक मनोज फरहीन के साथ लिव-इन में रहे थे। उन्होंने मनोज पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप भी लगा दिया था। अपनी पहली पत्नी संध्या से मनोज प्रभाकर का रोहन नाम का एक बेटा भी है।

फरहीन और मनोज प्रभाकर के राहिल और मानवंश नाम के दो बेटे हैं। फरहीन को कभी इस बात का अफसोस नहीं रहा कि उन्होंने अपना इतना अच्छा-खासा बॉलीवुड करियर छोड़ दिया। जब वे अपने करियर में बुलंदियों को छू रही थीं, तभी उन्होंने अचानक से इसे छोड़ने का फैसला कर लिया था।

खुश हैं अपनी जिंदगी में

फरहीन आज अपनी जिंदगी में बड़ी खुश हैं। नेचुरेंस हर्बल्स के नाम से वे एक कंपनी चला रही हैं और इसकी निदेशक भी हैं। उनकी कंपनी जो कि 18 वर्षों से चल रही है, अब इसका टर्नओवर भी करोड़ों में जा पहुंचा है। अपने पति मनोज प्रभाकर के साथ मिलकर वे इसे चला रही हैं।

ये भी पढ़ें बॉलीवुड के इन 11 हस्तियों को नाम के साथ सरनेम लेने में है ऐतराज़, सामने आई बड़ी वजह

Related Articles

Back to top button