मनोरंजन

नीता अंबानी से इस बात में एकदम उलट है ईशा अंबानी, जाने एशिया की सबसे अमीर बेटी की दिलचस्प बातें

अंबानी परिवार सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे अमीर परिवार है। वहीं मुकेश अंबानी की गिनती दुनिया के 9वें सबसे अमीर लोगों में भी होती है। मुकेश अंबानी के साथ साथ उनका पूरा परिवार भी बड़ा फेमस है। मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चे ईशा अंबानी (Isha Ambani), आकाश अंबानी (Akash Ambani) और अनंत अंबानी (Anant Ambani) है।

ईशा और आकाश जुड़वा बच्चे हैं जिनका जन्म आईवीएफ तकनीक से हुआ था। वहीं अनंत इन दिनों से तीन साल छोटे हैं। फिलहाल ईशा और आकाश दोनों ही शादीशुदा हैं। जहां एक तरफ आकाश ने श्लोका मेहता (Shloka Mehta) से शादी रचाई है तो वहीं ईशा ने आनंद पीरामल (Anand Piramal) को अपना जीवन साथी चुना है।

ईशा अंबानी अपने पिता मुकेश अंबानी के काफी करीब हैं। हाल ही में वे बुआ भी बनी है। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के घर बेटे का जन्म हुआ है। ईशा आज भी एशिया के सबसे अमीर शख्स की इकलौती बेटी है। ऐसे में आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

ईशा अपने पिता को अपना रोल मॉडल मानती हैं। वे कई सावर्जनीक मंचों पर इस बात का जिक्र भी कर चुकी हैं। वह अपने पिता से प्रेरणा लेकर ही एक सफल उद्यमी बनी हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि मुकेश अंबानी अपनी लाड़ली बेटी ईशा की कभी कोई बात नहीं टालते हैं।

ईशा अंबानी को पार्टी करने का बड़ा शौक है। वह आए दिन अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती रहती हैं। शायद यही वजह थी कि उन्होंने अपनी शादी में इतनी शानदार पार्टी दी थी कि वह एक बॉलीवुड फ़ंक्शन लग रहा था।

ईशा की मां नीता अंबानी को लेकर कहा जाता है कि वह अपने जूते भी कभी रिपिट नहीं करती हैं। वही दूसरी तरफ उनकी बेटी इस मामले में मां से एकदम अलग है। उन्हें कई बार एक ही कपड़े को दो बार रिपिट करते देखा गया है। जैसे कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने फैमिली फ़ंक्शन में वही ड्रेस पहनी थी जो एक साल पहले एक शादी में पहनी थी।

ईशा अंबानी को गहनों का भी बहुत शौक है। वे इसका कलेक्शन भी रखती हैं। हालांकि वे गहने पहन हुए बहुत कम ही दिखाई देती हैं। वैसे जब उनकी आनंद पिरामल से शादी हुई थी तो फ़ंक्शन में उन्होंने बहुत भारी गहने पहने हुए थे। इन गहनों की कीमत भी लाखों में थी।

ईशा अंबानी जितना कमाती और खर्च करती हैं उतना ही दान धर्म भी करती हैं। उनका दिल बहुत बड़ा है। वे हमेशा दिल खोलकर चैरिटी करती हैं। वे अक्सर लड़कियों और अंडर प्रीविलेज्ड बच्चों के लिए काम करती रहती हैं। वे अमीर बाप की बिगड़ी हुई औलादों जैसी नहीं हैं। वे एक संस्कारी, पारिवारिक और करियर पर फोकस करने वाली लड़की हैं।

Related Articles

Back to top button