बॉलीवुड

देखिए परिणीति के मुंबई वाले हाउस की खूबसूरत तस्वीरें, घर में दिखती है यूरोपियन कल्चर की झलक

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को तो आप अच्छी तरह जानते हैं। यह हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों के साथ फिल्मों में काम किया है। वैसे देखा जाए तो परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड उन स्टार्स में से हैं, जिनका एक्टिंग की दुनिया में आना “लक बाई चांस” रहा है। परिणीति चोपड़ा ने एक्टिंग के लिए कोई भी तैयारी नहीं की और ना ही किसी तरह की ट्रेनिंग ली। वर्तमान समय में हर कोई व्यक्ति परिणीति चोपड़ा के नाम से भलीभांति परिचित है।

32 साल की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इनकी जबरदस्त एक्टिंग और खूबसूरती की लोग खूब तारीफ भी करते हैं। आपको बता दें कि काफी लंबे समय से परिणीति चोपड़ा लंदन में हैं। लंदन परिणीति चोपड़ा के फेवरेट वेकेशन डेस्टिनेशन में से एक है। लंदन और यूरोपियन कल्चर से परिणीति चोपड़ा को बहुत प्यार है। आप इसका अंदाजा उनके मुंबई वाले घर को देखकर लगा सकते हैं। इनके मुंबई वाले घर में यूरोपियन कल्चर की झलक दिखती है।

आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के मुंबई वाले नए घर की कुछ तस्वीरें दिखने जा रहे हैं। आपको बता दें कि वर्ष 2019 में परिणीति चोपड़ा अपने नए घर में शिफ्ट हुई थीं। परिणीति का नया घर मुंबई के सबसे महंगे इलाकों में से एक बांद्रा में है। अगर हम परिणीति के मुंबई वाले घर का लोकेशन देखें तो इनका आलीशान अपार्टमेंट करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस से कुछ दूरी पर ही है। इसी कॉन्प्लेक्स में अभिनेत्री प्रीति जिंटा का भी घर है।

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नए घर की तस्वीरें शेयर की थी। परिणीति चोपड़ा के नए घर का इंटीरियर फेमस सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर ऋता बहल ने किया है। परिणीति के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में उनके नए मोनोक्रोम स्टाइल में सजे घर की झलकियों को देखा जा सकता है।

परिणीति चोपड़ा का मुंबई वाला नया घर देखने में काफी स्टाइलिश और मॉडर्न है। परिणीता परिणीति के घर को ब्लैक एंड वाइट मोनोक्रोम थीम के साथ तैयार किया गया है। परिणीति चोपड़ा यूरोपियन कल्चर से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं, जिसकी वजह से इन्होंने अपने घर को भी ऐसा लुक दिया है।

परिणीति चोपड़ा के नए घर के लिविंग रूम में वाइट कलर का सोफा है। साथ ही ऑफ वाइट कलर के काउच है। सोफा के बीचो बीच ब्लैक रंग के लेदर वाली बड़ी सी सेंटर टेबल है। परिणीति का लिविंग रूम बहुत ही शानदार है। टेबल के नीचे फर्श पर जिग-जैग पैटर्न वाला कारपेट बिछाया गया है।

परिणीति चोपड़ा के लिविंग रूम की दीवार पर एक टीवी स्क्रीन भी लगा हुआ है। जैसा कि आप सभी लोग तस्वीर को देख सकते हैं कि दीवार पर काफी बड़ा टीवी स्क्रीन नजर आ रहा है। खिड़की और दरवाजों पर वाइट कलर से पेंट किया गया है। पूरा घर वुडन व्लोरिंग है।

परिणीति के नए घर में काफी बड़ी-बड़ी खिड़कियां लगी हुई हैं। जिनसे सूरज की रोशनी सीधा अंदर आती है। अपने घर को सजाने में उपयोग होने वाली चीजों को परिणीति ने ज्यादातर यूरोपियन वेबसाइट या लंदन से मंगवाया है।

बालकनी में सिटिंग के लिए शानदार अरेंजमेंट भी है। परिणीति के घर की बालकनी काफी बड़ी है और इनडोर प्लांट्स भी लगे हैं।

Related Articles

Back to top button