धार्मिक

होली पर करें ये अचूक उपाय, छूमंतर हो जाएंगी धन, नौकरी और विवाह संबंधित सभी समस्याएं

विवाह, धन, नौकरी जैसी समस्याओं से हैं परेशान, तो होली के दिन करे ये छोटा सा उपाय

होली उत्साह और उमंग का पर्व है। ये एक ऐसा त्योहार है जिसमें रंगों के माध्यम से संस्कृति के रंग में रंगकर सारी भिन्नताएं मिट जाती हैं। यह रंग सभी दुश्मनियों को दोस्ती में बदलने का प्रतिक है। साथ ही होली का त्योहार उमंगों और खुशियों का भी पर्व है। इस दिन लोग विधि विधान से पूजा पाठ करते हैं। ऐसा माना जाता है ऐसा करने से सभी परेशानियां दूर होती है। हर काम में सफलता मिलती है। इस दिन आप कई तरह के उपाय कर सकते हैं। ये उपाय आर्थिक परेशानी को दूर करने में मदद करेंगे। ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी।

नौकरी के लिए

होली की रात 12 बजे से पहले एक नींबू लेकर चौराहे पर जाएं और अपने ऊपर से उतार कर उसके चार फांक कर दें और चारों दिशाओं में फेंककर चुपचाप घर चले आएं। इस बात का ध्यान रखें की फेंकने के बाद पीछे मुड़ कर न देखें।

सक्सेसफुल बिजनेस के लिए

होलिका दहन के दिन शाम के समय एक नारियल लेकर परिवार के हर सदस्य के ऊपर से उतारकर उसे होलिका दहन के समय डाल दें। इससे आपके बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी।

आर्थिक तंगी को दूर कर ने के लिए

अगर घर में किसी कारण आर्थिक तंगी चल रही है। होली के दिन नारायण और मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर पूजा करें। सहस्त्रनाम का पाठ करें। भगवान से अपनी समस्या दूर करने के लिए प्रार्थना करें। किसी जरूरतमंद को दान दें।

rajasthan churu online shadi

विवाह बाधा दूर करने के लिए उपाय

होली दहन के दिन सुबह एक पान के पत्ते पर लग्न मंडप सुपारी, बिल्व पत्र, हल्दी की गांठ और आक धतूरा किसी भी शिव मंदिर में चढ़ाकर अभिषेक व धूप-अगरबती करके अपने शीघ्र विवाह के लिए गौरीशंकर से प्रार्थना करें। चढ़ाई सामग्री में से आक-धतूरा 1-1 वापस अपने साथ ले आएं और ध्यान रहे बगैर पीछे मुडे़ घर आ जाएं और शाम को होलिका की अग्नि में वही आक धतूरा स्वाहा कर दें।

धन हानि रोकने का उपाय

अगर किसी कारण बेवजह धन हानि हो रही है। तब होलिका दहन के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें। फिर दोमुखी दीपक जलाएं। दीपक बंद होने पर इसे होलिका दहन की अग्नि में डाल दें।

परेशानी दूर करने का उपाय

अगर घर-परिवार में किसी तरह की परेशानी चल रही है। उसे दूर करने के लिए होली की रात्रि घर के मेन गेट पर सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं।

इस उपाय से मनोकामनाएं होंगी पूरी

अगर मेहनत और प्रयास के बाद भी आपको कार्य के परिणाम नहीं मिल रहें हैं तो होलिका दहन की पूजा के दौरान नारियल के साथ पान और सुपारी अर्पित करें। इससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।

कलह खत्म करने के लिए

कई बार घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है जिसके कारण घर में लगातार कलह बनी रहती है तो इस समस्या को दूर करने के लिए आप होली की थोड़ी-सी अग्नि को अपने घर ले आएं और पूरे घर में उसे घुमाकर अपने घर के आग्नेय कोण में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रख दें। धीरे-धीरे कलह समाप्त होकर मेलजोल का माहौल बनेगा।

Related Articles

Back to top button