विशेष

नई नवेली दुल्हन ने खिलाया ऐसा गुल, ससुराल वालों के जीवन में आ गया भूचाल, जानिए पूरा मामला

शादी का बंधन बहुत पवित्र माना जाता है। लड़का-लड़की शादी के बाद एक दूसरे के साथ जीवन भर रहते हैं। दूल्हा और दुल्हन अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे का जीवन भर साथ निभाने की कसम खाते हैं ताकि उनकी शादीशुदा जिंदगी हमेशा हंसी-खुशी से व्यतीत हो लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं जिसको जानने के बाद आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे। दरअसल, नई नवेली दुल्हन ने शादी के महज एक महीने बाद ही कुछ ऐसा गुल खिलाया है कि ससुराल वालों के जीवन में भूचाल आ गया।

आप सभी लोगों ने अक्सर कई मामले सुने होंगे कि जिसमें पत्नी अपने पति को धोखा दे देती है लेकिन हम आपको जिस मामले के बारे में जानकारी दे रहे हैं, यहां शादी के सिर्फ एक महीने बाद ही एक दुल्हन ने अपने पति को धोखा दे दिया। दरअसल, यह मामला शामली जिले का है। जहां पर दुल्हन शादी के कुछ दिन बाद ही पूरे परिवार को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर घर में मौजूद सोने-चांदी के आभूषण और घर में रखा अन्य सामान लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जब परिवार के लोगों को होश आया तो उनके जीवन में बड़ी हलचल आ गई।

जानिए क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि शामली जिले के सिंभालका गांव निवासी पिंटू का विवाह एक महीने पहले ही बागपत जिले के मलकपुर की रहने वाली मोनी से हुई थी। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि पिंटू और मोनी नाम की लड़की की शादी 25 नवबंर को थी। दोनों ही परिवारों में खुशी का माहौल बना हुआ था। शादी-ब्याह के माहौल में सभी लोग खुश थे। हंसी-खुशी से युवक-युवती का विवाह हुआ।

मोनी की शादी होने के बाद वह अपने मायके चली आई थी। जब वह मायके वापस आई थी तो पति-पत्नी के बीच किसी भी प्रकार का कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं था। मोनी का पति दो दिन पहले ही उसे मायके से अपने घर लेकर आया था लेकिन उसके बाद नई नवेली दुल्हनिया ने कुछ ऐसा गुल खिला दिया कि परिवार वालों के जीवन में बड़ा भूचाल आ गया।

ससुराल वालों के खाने में मिलाया नशीला पदार्थ

मोनी ने बीती रात अपने ससुराल वालों के खाने और दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर उनको खिला दिया, जिसके बाद परिवार वाले बेहोश हो गए। मोनी सोने-चांदी के आभूषण, हजारों रुपए की नगदी और अन्य सामान लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। जब सुबह परिवार वालों को होश आया तो उन्होंने अपने घर का सारा सामान देखा। घर में जेवर और अन्य सामान गायब थे, जिसके बाद तो समझो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई हो। इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले पर सीओ प्रदीप कुमार ने यह कहा कि कोतवाली शामली के सिंभालका गांव में एक शख्स ने यह शिकायत दर्ज कराई है कि एक नई नवेली दुल्हन उनके घर से सामान लेकर फरार हो गई, जिसकी जांच कोतवाली पुलिस के द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने थाने में तहरीर देकर दुल्हन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। केस दर्ज कर मामले की जांच हो रही है।

Related Articles

Back to top button