धार्मिक

राशिफल 30 सितंबर: आज इन 5 राशियों की पलट जाएगी किस्मत, माता रानी करेंगी धन वर्षा

आज हम आपको शुक्रवार 30 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 30 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा नजर आ रहा है। भाइयों की मदद से लाभ मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह सफल नहीं हो पाएंगे। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा हो जाएगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। रिश्तेदारों के साथ संबंध में काफी सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपका मन बेहद खुश होगा। बिजनेस में कोई भी जोखिम उठाने से बचना होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। अचानक पहले उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। घर का माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। पिताजी की मदद से आपका कोई जरूरी काम समय पर पूरा हो जाएगा और आपको लाभ भी अच्छा मिलेगा। अधिक तनाव लेने से बचना होगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में किसी सहकर्मी से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। धन कमाने के नए-नए जरिए हाथ लगेंगे, जिनको हाथ से नहीं जाने देना है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। व्यापार में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत कर सकते हैं, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। अगर आपने निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपनी सकारात्मक सोच से कामकाज में अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। मानसिक चिंता खत्म होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। धन लाभ मिलने के योग हैं। कामकाज के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में बरकत होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन कमाने के अच्छे जरिए हाथ लग सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी खास नजर आ रहा है। जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। नौकरी, व्यापार में तरक्की व लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। व्यापार में कोई जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। बच्चों की तरफ से चिंता खत्म होगी। विदेश में काम करने वाले लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कामकाज में पूरा मन लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन या फिर वेतन में वृद्धि जैसी खुशखबरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य को आसानी से पूरा कर लेंगे। भाई के सहयोग से व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। घर के छोटे बच्चे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपका मन हर्षित होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। मकान खरीदने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने की योजना बना सकते हैं। संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपका काफी लंबे समय से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जमीन-जायदाद के मामले में फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। मित्रों में इजाफा होगा। लेकिन अब किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें।

Related Articles

Back to top button