बॉलीवुड

“परदेसी परदेसी” गाने से मशहूर हुईं प्रतिभा सिन्हा जी रही हैं गुमनाम जिंदगी, अब दिखती हैं ऐसी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी कई हसीनाएं हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज किया है। उन्ही अभिनेत्रियों में से एक प्रतिभा सिन्हा का भी नाम आता है। आप सभी लोगों को साल 1996 में आई फिल्म “राजा हिंदुस्तानी” का गाना “परदेसी परदेसी” तो याद ही होगा। जी हां, इस गाने के बाद अभिनेत्री प्रतिभा सिन्हा काफी मशहूर हो गई थीं। आपको बता दें कि प्रतिभा सिन्हा अपने जमाने की मशहूर अदाकारा माला सिन्हा की बेटी हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में माला सिन्हा उन गिनी चुनी चंद अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं, जिनमें खूबसूरती के साथ बेहतरीन अभिनय का संगम भी देखने को मिलता है। आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म “राजा हिंदुस्तानी” का गाना परदेसी परदेसी आज भी लोगों की जुबान पर है। इस गाने पर थिरकने वाली अभिनेत्री प्रतिभा सिन्हा का वह मासूम सा चेहरा लोगों को अभी भी अच्छी तरह से याद है।

प्रतिभा सिन्हा इस गाने के बाद रातों-रात मशहूर हो गईं थीं और सभी लोग इनको पहचानने लगे थे। आज भी अगर यह गाना कोई भी व्यक्ति सुनता या देखता है तो मन में सीधा प्रतिभा सिन्हा के चेहरे की छवि उभर आती है। लेकिन फिलहाल में यह फिल्मों से दूरियां बना चुकी हैं। क्या आप लोगों को इस बात का पता है कि आखिर सालों बाद फिल्मों से दूर प्रतिभा सिन्हा कहां हैं, और क्या कर रही हैं?

आपको बता दें कि प्रतिभा सिन्हा का फिल्मी कैरियर बहुत छोटा रहा था। प्रतिभा ने वर्ष 1992 में आई फिल्म “मेहबूब मेरे मेहबूब” से अपने करियर की शुरुआत की थी। जब प्रतिभा सिन्हा ने 90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री की थी तो उस दौरान करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और पूजा भट्ट जैसी कई मशहूर अभिनेत्रियों ने भी फिल्मों में अपना कदम रखा था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि माँ के स्टारडम के कारण ही प्रतिभा सिन्हा को फिल्मों में काम मिलता था। भले ही प्रतिभा सिन्हा ने एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की, परंतु यह अपनी मां की जैसी सफल अभिनेत्री साबित नहीं हो पाईं।

प्रतिभा सिन्हा ने आमिर खान के साथ राजा हिंदुस्तानी फिल्म के अलावा सलमान खान के साथ भी उनकी फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें कि प्रतिभा सिन्हा ने सिर्फ 13 फिल्मों में ही काम किया है। प्रतिभा सिन्हा की आखिरी फिल्म “मिलिट्री राज” थी, जो 1998 में आई थी। इसके बाद प्रतिभा फिल्मों में नजर नहीं आईं।

प्रतिभा सिन्हा अपने फिल्मी करियर से ज्यादा अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। आपको बता दें कि प्रतिभा सिन्हा और संगीतकार नदीम के साथ अफेयर की चर्चा हुई थी। ऐसा बताया जाता है कि प्रतिभा सिन्हा की माँ माला सिन्हा को नदीम के साथ उनका रिश्ता बिल्कुल भी मंजूर नहीं था। नदीम पहले से ही शादीशुदा थे जिसकी वजह से माला सिन्हा को यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं था कि उनकी बेटी किसी शादीशुदा मर्द से रिश्ता रखें। प्रतिभा सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि वह बहुत ही जल्द नदीम से विवाह करने वाली हैं। यह बात सुनकर सभी आश्चर्यचकित हो गए थे लेकिन प्रतिभा की मां माला सिन्हा ने इस रिश्ते को बिल्कुल भी मंजूर नहीं किया।

51 साल की अभिनेत्री प्रतिभा सिन्हा ने अभी तक शादी नहीं की है। वह अभी तक कुंवारी हैं। आपको बता दें कि प्रतिभा ने खुद नदीम के साथ रिश्ते का खंडन भी किया था। वहीं नदीम ने भी यह कहा था कि वह प्रतिभा सिन्हा की मदद करना चाहते थे क्योंकि वह एक टैलेंटेड अभिनेत्री हैं। इसी वजह से वह उनके करीब थे। वैसे हमारे बीच में कुछ भी नहीं है। फिलहाल में प्रतिभा सिन्हा अपनी मां माला सिन्हा के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित घर में गुमनामी का जीवन व्यतीत कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button