धार्मिक

गणेशजी की पूजा के दौरान इन खास बातों का रखें ध्यान, जीवन के सभी संकट हो जाएंगे दूर

शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री गणेश जी को सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूजनीय माना गया है। अगर कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ किया जाता है तो सबसे पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में भी गणेश जी की पूजा बेहद शुभ मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले गणेश जी की पूजा करने से कामकाज में सफलता हासिल होती है और किसी भी प्रकार की विपत्ति नहीं आती है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित होता है। इस दिन गणेश मंदिरों के अंदर भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है। इस दिन लोग गणेश जी की कृपा पाने के लिए मंदिरों में जाकर उनकी उपासना करते हैं।

गणेश जी की पूजा बेहद शुभ फलदाई मानी जाती है परंतु गणेश जी की पूजा के दौरान आपको कुछ गलतियों को करने से बचना होगा। अगर आप पूजा के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखेंगे तो इससे जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी और भगवान गणेश जी की कृपा से सभी संकट टल जाएंगे।

गणेश जी की पूजा विधि

  • बुधवार का दिन भगवान गणेश जी की पूजा का सबसे उत्तम दिन माना जाता है। इस दिन आप सुबह के समय जल्दी उठकर स्नान कर लीजिए।
  • उसके बाद आप पूजा के स्थल को शुद्ध करके भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें और गणेश जी की प्रिय चीजों का भोग लगाएं।
  • अगर आप बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा के दौरान दूर्वा घास अर्पित करते हैं तो इससे आपको विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • गणेश जी की पूजा के दौरान गणेश मंत्र और गणेश आरती का पाठ कीजिए।
  • जो आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी हैं, अगर वह बुधवार के दिन शिक्षण सामग्री का दान करते हैं तो इससे श्रेष्ठ फल की प्राप्ति होती है।

गणेश जी की पूजा में भूलकर भी ना करें यह गलतियां

1- शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो भगवान गणेश जी की पूजा के दौरान लाल और पीले रंग के कपड़े पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि गणेश जी की पूजा में नीले और काले रंग के कपड़े भूलकर भी ना पहने।

2. गणेश जी की मूर्ति के दर्शन अंधेरे में शुभ नहीं माना जाता है इसलिए आप गणेश जी की मूर्ति के पास अंधेरा है तो उनके दर्शन ना करें।

3. अगर आप भगवान गणेश जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इनकी पूजा के दौरान आप मोदक का भोग लगा सकते हैं। गणपति अथर्वशीर्ष में इस बात का जिक्र किया गया है कि जो व्यक्ति गणेश जी को मोदक का भोग लगाता है उस व्यक्ति का गणपति जी मंगल करते हैं। ऐसा माना जाता है कि गणेश जी को मोदक का भोग लगाने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

4. शास्त्रों के अनुसार गणपति जी की पूजा में नई मूर्ति का प्रयोग करना चाहिए। अगर आपके घर में कोई पुरानी मूर्ति है तो आप उसको किसी नदी में प्रवाहित कर सकते हैं इसके अलावा आप अपने घर में गणेश जी की दो मूर्तियां ना रखें।

5. भगवान गणेश जी की पूजा के दौरान आप तुलसी के पत्ते अर्पित मत कीजिए। ऐसा माना जाता है कि तुलसी ने भगवान गणेश जी को लंबोदर और गजमुख कहकर शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसकी वजह से गणेश जी ने नाराज होकर उनको श्राप दे दिया।

6. आपको अपने घर के अंदर गणेश जी की ऐसी प्रतिमा रखनी चाहिए जिसमें उनकी सूंड बाई तरफ होनी चाहिए। यह बहुत ही शुभ मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश जी की ऐसी प्रतिमा की पूजा करने से यह जल्दी प्रसन्न होकर शुभ फल देते हैं।

Related Articles

Back to top button