विशेष

साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा है स्कूल की BFF सामने आई दोनों के बचपन की तस्वीर, ऐसा है बॉन्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली एक दूसरे के साथ काफी स्पेशल बॉन्ड शेयर करते है ये तो हर किसी को पता है. IPL मैचों के दौरान दोनों की दोस्ती साफ नज़र आती है. जब धोनी टीम इंडिया के साथ खेलते थे, उस दौरान मैच में कई बार विराट और धोनी की कमाल की अंडरस्टैंडिंग देखने को मिलती थी.

इन दोनों की दोस्ती के बारे में तो दुनिया जानती है. मगर क्या आपको पता है इन दोनों खिलाड़ियों की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) के बीच भी एक पुराना रिश्ता है.

sakshi dhoni and anushka sharma

आपको बता दें कि, अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी दोनों ही बचपन की दोस्त है. कई मौकों पर इन दोनों का स्पेशल बॉन्ड भी साफ़ नज़र आता है. अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल (रिटायर्ड) अजय कुमार शर्मा इंडियन आर्मी में थे. उन्हें अपनी नौकरी के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर काम करना पड़ता था. इसी वजह से अनुष्का को भी बार-बार अपने स्कूल बदलने पड़े. इस दौरान उनके पिता की पोस्टिंग असम में हुई.

sakshi dhoni and anushka sharma

यहां आने के बाद अनुष्का का सेंट मैरी स्कूल मार्गेरिटा में एडमिशन करवाया गया. इसी स्कूल में पहले से महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी पढ़ती थीं. इतना ही नहीं अनुष्का शर्मा और साक्षी एक ही क्लास में थीं, जिस वजह से दोनों में अच्छी दोस्ती थी. एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि, अनुष्का और साक्षी अपने दोस्तों के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं. इन सभी तस्वीरों से साफ है कि, साक्षी और अनुष्का शर्मा के बीच बचपन से ही गहरी दोस्ती रही है. ये तस्वीर अनुष्का और साक्षी के कॉलेज के दिनों की है.

sakshi dhoni and anushka sharma

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में साक्षी धोनी संग अपने रिश्ते के बारे में बात की थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘मैं महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की दोस्त हूं और जिस तरह से धोनी उनका ख्याल रखते हैं, उनकी रक्षा करते हैं, ये मुझे अच्छा लगता है. अनुष्का ने यह भी बताया था कि, ‘साक्षी और मैं असम के एक बहुत छोटे से शहर में रहते थे’. अनुष्का ने कहा, मेरे पास कुछ पुरानी तस्वीरें है जिसमे साक्षी परी बनी हुई हैं और मैंने घाघरा पहना हुआ है. साक्षी बहुत फनी हैं.’

अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी के निजी जीवन के बारे में बात करे तो साक्षी धोनी और तत्कालीन भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 4 जुलाई 2010 को शादी कर ली थी. शादी के पांच साल बाद दोनों के घर एक प्यारी सी बेटी जीवा का जन्म हुआ था.

sakshi dhoni and anushka sharma

अनुष्का की बात करे तो एक्ट्रेस ने साल 2017 में अपने बॉयफ्रेंड व क्रिकेटर विराट कोहली संग इटली में शादी की थी. शादी के तीन साल बाद यानी 11 जनवरी 2021 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर एक प्रिंसेस आई जिसका नाम दोनों ने वामिका रखा है. इस कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा किसी को नहीं दिखाया है.

Related Articles

Back to top button