बॉलीवुड

बॉलीवुड के इन मशहूर सितारों के पिता हैं आम आदमी, जीते हैं साधारण जीवन

बॉलीवुड की चकाचौंध दुनिया को देख कर हर किसी व्यक्ति के मन में ख्याल आता है कि फिल्म इंडस्ट्री के सभी स्टार्स अपना जीवन कितने ऐशो-आराम से व्यतीत करते होंगे। वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड के सभी सितारे अपना जीवन अपने-अपने तरीके से व्यतीत करते हैं। चाहे अभिनेता हो या फिर अभिनेत्री, जिनको जैसी लाइफ अच्छी लगती है उसी के अनुसार वह जिंदगी जी रहे हैं। किसी सितारे को लग्जरी लाइफ पसंद है तो किसी को साधारण जीवन पसंद है। अक्सर बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे सोशल मीडिया पर अपने रहन-सहन को लेकर छाए रहते हैं। इन सितारों की शानो-शौकत से हर कोई भलीभांति वाकिफ है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से सितारे हैं जिन्होंने छोटे-छोटे शहरों से आकर अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर अच्छा खासा नाम कमाया है। वर्तमान समय में ऐसे बहुत से सितारे हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं परंतु इन सितारों के परिवार और उनके पिता फिल्मी लाइमलाइट से दूर रहकर एक साधारण जीवन जी रहे हैं। यह किसी भी प्रकार का दिखावा करना पसंद नहीं करते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में किसका नाम है।

पंकज त्रिपाठी

भारतीय फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी फिल्मों में अपनी कमाल की अदाकारी के लिए पहचाने जाते हैं। आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है और इनके पास किसी भी चीज की कमी नहीं है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में फिल्म “रन” से की थी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला नजर आए थे। कई फिल्मों में इन्होंने विलेन का किरदार भी निभाया है। यह अपने हर किरदार को बेहद अच्छी तरह से निभाना जानते हैं। अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस त्रिपाठी अपने गांव में एक साधारण इंसान की तरह जीवन व्यतीत कर रहे हैं। यह खेती-बाड़ी का काम करते हैं।

अनुष्का शर्मा

आजकल के समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को भला कौन नहीं जानता। बच्चे से लेकर बूढ़ा तक, सभी लोग अनुष्का शर्मा के नाम से भली-भांति परिचित हैं। अनुष्का शर्मा के पिता जी का नाम अजय कुमार शर्मा है जो फिल्मी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना के रिटायर्ड ऑफिसर हैं और अब यह अपनी पत्नी के साथ एक साधारण जीवन गुजार रहे हैं।

जैकलिन फर्नांडीस

अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। यह खूबसूरत होने के साथ-साथ एक बेहतरीन अदाकारा भी हैं। जैकलिन फर्नांडीस के पिताजी का नाम एलरॉय फर्नांडीज है जो एक साधारण जीवन व्यतीत करते हैं। आपको बता दें कि जैकलिन के पिताजी पेशे से म्यूजिशियन हैं और यह फिल्मी लाइमलाइट से कोसों दूर रहना पसंद करते हैं।

बिपाशा बसु

फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है। बिपाशा बसु के पिताजी का नाम हीरक बासु है जो एक सिविल इंजीनियर हैं। यह साधारण जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं।

आर. माधवन

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता आर. माधवन के पिता जी रंगनाथन शेषाद्री टाटा स्टील कंपनी में एक फॉर्मर मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव हैं। फिलहाल में यह बेहद साधारण जीवन व्यतीत कर रहे हैं। यह बॉलीवुड की चकाचौंध दुनिया से दूर रहना पसंद करते हैं।

मनोज बाजपेई

फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेई ने अपने अभिनय के दम पर एक अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है। फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए यह लोगों के बीच मशहूर हैं। मनोज बाजपेई के पिताजी राधाकांत अपने गांव में बेहद साधारण जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

आयुष्मान खुराना

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर आयुष्मान खुराना ने अच्छी खासी कामयाबी हासिल की है। आयुष्मान खुराना के पिताजी का नाम पी के खुराना है जो एस्ट्रोलॉजर हैं। जहां आयुष्मान खुराना का जन्म हुआ था, वहां चंडीगढ़ के उसी गांव में अभिनेता के पिता अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कई फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। यह अपना जीवन बेहद शानदार तरीके से व्यतीत कर रहे हैं परंतु सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता जी सुनील मल्होत्रा फिल्मी लाइमलाइट से कोसों दूर रहते हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा एक मर्चेंट नेवी में पूर्व कप्तान थे।

Related Articles

Back to top button