शादीशुदा शख्स ने पड़ोसी महिला से रिश्ता रखने के लिए बनाई गुप्त सुरंग, ऐसे खुली उसकी पोल

ऐसा कहा जाता है कि प्यार में इंसान सारी हदें पार कर देता है। इंसान प्यार के खातिर कुछ भी करने को तैयार रहता है। आप लोगों ने ऐसी बहुत सी कहानियां पढ़ी होंगी या फिर खबरों में सुनी होंगी, जिसमें प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के लिए कुछ अलग ही कर दिखाया है। प्यार में सब जायज माना गया है। आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसको जानकर आप खुद आश्चर्यचकित हो जाएंगे।
दरअसल, यह मामला कुछ अलग ही है। इस मामले में शादीशुदा प्रेमी है और प्रेमिका भी शादीशुदा है। शादीशुदा शख्स ने अपनी पड़ोसी महिला प्रेमिका से मिलने के लिए एक ऐसा तरीका खोज निकाला जिसके बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, इस शख्स में अपनी प्रेमिका के घर तक जाने के लिए एक गुप्त सुरंग बना दी।
मेक्सिको का है यह मामला
हम आपको जिस मामले के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं यह मामला मैक्सिको के तिजुआना का है। जहां पर अल्बर्टो नाम के एक शख्स ने अपने पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका जिसका नाम पामेला है उसके घर तक जाने के लिए एक गुप्त सुरंग बना दी। मौका मिलते ही अल्बर्टो अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए इस सुरंग के जरिए जाया करता था।
कंस्ट्रक्शन वर्कर है अल्बर्टो
खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि अल्बर्टो कंस्ट्रक्शन वर्कर है और उसने खुद ही इस गुप्त सुरंग को बनाया है। अल्बर्टो ने अपने घर से प्रेमिका के घर तक यह सीक्रेट सुरंग बनाई है। जब महिला का पति नौकरी के लिए घर से बाहर जाता था तब मौका पाते ही अल्बर्टो अपनी प्रेमिका के घर पर इस सुरंग के जरिए मिलने के लिए पहुंच जाता था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि इस शख्स ने महिला के साथ नाजायज रिश्ता रखने के लिए सुरंग का निर्माण किया। सबसे बड़ी बात यह है कि महिला के पति जॉर्ज को इसके बारे में भनक तक नहीं लगी थी।
ऐसे सुरंग की खुली पोल
एक दिन रोजाना की तरह महिला का पति जॉर्ज काम के लिए घर से निकला और इधर प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए सुरंग के जरिए उसके घर पहुंच गया लेकिन उस दिन जॉर्ज काम से जल्दी घर लौट आया और उसने अपनी पत्नी के साथ अल्बर्टो को रंगे हाथ पकड़ लिया। जैसे ही अल्बर्टो ने जॉर्ज को देखा तो वह काउच के पीछे छुप कर वहां से अचानक ही गायब हो गया। जॉर्ज ने इधर-उधर अल्बर्टो को ढूंढने की कोशिश की परंतु उसका कोई भी अता-पता नहीं लगा।
घर का हर कोना ढूंढने के बाद भी जॉर्ज को अल्बर्टो नहीं मिला। जब उसने काउच के नीचे देखा तो वह हैरान हो गया। जॉर्ज ने देखा कि काउच के नीचे एक सुरंग बनी हुई है। जब सुरंग में उतरकर उसने पूरी जांच पड़ताल की तो पता लगा कि यह सुरंग अल्बर्टो के घर का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि अल्बर्टो ने इस सुरंग का निर्माण बड़ी ही सफाई के साथ किया था।
झगड़ा हो गया शुरू, पुलिस को बुलाना पड़ा
जब जॉर्ज ने अल्बर्टो को रंगे हाथ पकड़ लिया तो अल्बर्टो ने जॉर्ज से गुजारिश की थी कि उसके अफेयर की बात उसकी पत्नी को ना बताएं लेकिन वह बिल्कुल भी नहीं माना और दोनों में लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया। उन दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि आखिर में पुलिस को बुलाना पड़ गया था।