महादेव के इस अनोखे मंदिर में शिवलिंग दिन में तीन बार बदलता है रंग, यहां हर इच्छा होती है पूरी

हमारा देश धार्मिक देशों में से एक माना जाता है। हमारे देश में ऐसे बहुत से मंदिर मौजूद हैं जहां पर देश-विदेश से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। देश के इन मंदिरों में कई रहस्य छुपे हुए हैं इतना ही नहीं बल्कि यह मंदिर चमत्कारिक भी बताए जाते हैं। वैसे देखा जाए तो भारत में कई मंदिर अपने रहस्य और सुंदरता की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध है लेकिन आज हम आपको भगवान शिव जी के एक ऐसे शिवलिंग के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो दिन में तीन बार रंग बदलता है। जी हां, महादेव के इस मंदिर में जो शिवलिंग स्थापित है वह दिन में तीन बार रंग बदलता है जिसको देखने के लिए लोग दूर-दूर से भारी संख्या में यहां पर आते हैं।
जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हिंदू धर्म में भगवान शिव जी सबसे विशेष देवता माने गए हैं। इनको देवों का देव कहा जाता है। पौराणिक कथाओं में भी महादेव के चमत्कारों का उल्लेख किया गया है। देश भर के हजारों शिव मंदिरों में कई चमत्कार देखने को मिलते हैं, जिसका रहस्य आज तक कोई भी सुलझा नहीं पाया है। ऐसे ही चमत्कारिक मंदिरों में से एक महादेव का “अचलेश्वर महादेव मंदिर” है जो अपने आप में अनोखा माना जाता है। भगवान शिव जी का यह मंदिर राजस्थान के धौलपुर जिले में चंबल नदी पर स्थित है। जहां पर मौजूद शिवलिंग दिन में तीन बार रंग बदलता है।
भगवान शिव जी का अचलेश्वर महादेव मंदिर बहुत ही चमत्कारिक माना गया है। यहां पर जो शिवलिंग मौजूद है वह देखने में बिल्कुल आम लगता है परंतु जब यह शिवलिंग अपना रंग बदलता है तो यह नजारा देखकर वहां पर उपस्थित सभी लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। ऐसा बताया जाता है कि इसके पीछे का रहस्य वैज्ञानिकों को भी अभी तक पता नहीं लगा है। लगातार इस पर अध्ययन किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस शिवलिंग का रंग प्रातः काल लाल रंग का, दोपहर में केसरिया रंग का और रात के श्याम रंग का हो जाता है।
यहां के स्थानीय लोगों का ऐसा कहना है कि भगवान शिव जी के इस शिवलिंग की जड़ तक आज तक कोई भी नहीं पहुंच पाया है। ऐसा बताया जाता है कि धरती में बेहद गहराई तक यह शिवलिंग जुड़ा हुआ है। कई बार इसका पता लगाने के लिए जमीन की खुदाई भी की गई परंतु काफी दिनों तक खुदाई करने के बावजूद भी इसका अंतिम छोर नहीं मिल पाया जिसके कारण खुदाई का कार्य रोकना पड़ गया था। ऐसा भी बताया जाता है कि इस रहस्यमई शिवलिंग के दर्शन करने मात्र से ही लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और जीवन की सभी तकलीफों से छुटकारा मिलता है। अचलेश्वर महादेव मंदिर लोगो के बीच आस्था का केंद्र बना हुआ है। इस मंदिर के प्रति लोगों की काफी श्रद्धा देखने को मिलती है।
अचलेश्वर महादेव मंदिर की एक खासियत और भी है जिन लोगों को मनचाहे जीवनसाथी की कामना होती है वह यहां आकर अपनी मनोकामना मांगते हैं। अविवाहित अगर अपने प्रियतम की मन में मुराद लेकर इस शिवलिंग के दर्शन कर ले तो उसकी कामना पूर्ण होती है। इसी वजह से यहां पर अविवाहित लोगों की भीड़ सबसे अधिक देखने को मिलती है।