रणवीर सिंह से पहले भी इन लोगों के प्यार में दीवानी हो गईं थीं मस्तानी, ऐसी थी दीपिका की लव लाइफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद उम्दा अदाकारा दीपिका पादुकोण ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ था। यह अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने फिल्मी करियर में बहुत नाम कमाया है। अपनी मेहनत और लगन से यह टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हुई हैं। वर्तमान समय में दीपिका सबसे महंगी अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं जो एक फिल्म करने के लिए लाखों करोड़ों रुपए की फीस चार्ज करतीं हैं।
दर्शकों को दीपिका पादुकोण का अभिनय बेहद पसंद आता है। उनकी प्यारी सी मुस्कान, थोड़ी शरारत, नजाकत लोगों को बहुत भाती है। दीपिका पादुकोण ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के बलबूते लाखों लोगों को दीवाना बना लिया है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की पत्नी हैं लेकिन शायद ही आपको इस बात का पता होगा कि रणवीर सिंह से पहले भी मस्तानी के जीवन में कई बार प्यार आया है। आज हम आपको उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी लव लाइफ के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
एक समय था जब भारतीय क्रिकेटर और इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दीपिका पादुकोण के दीवाने थे। वैसे इन दोनों ने अपने रिलेशन की बात कभी भी कबूल नहीं की थी लेकिन दीपिका पादुकोण और महेंद्र सिंह धोनी को कई इवेंट में हाथों में हाथ डाले देखा जा चुका है परंतु इन दोनों के प्यार का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और यह एक-दूसरे से अलग हो गए।
निहार पांड्या
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। स्कूल और कॉलेज के दिनों में कौन प्यार था? यह सिर्फ दीपिका से बेहतर कोई नहीं जान सकता। आपको बता दें कि एक्टिंग स्कूल के दौरान दीपिका पादुकोण निहार पांड्या की प्रेमिका हुआ करती थीं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि दीपिका जब मुंबई शिफ्ट हुई थीं तो सबसे पहले निहार पांड्या से उनकी दोस्ती हुई थी। इन दोनों की मुलाकात एक्टिंग स्कूल में हुई थी। अनजान मुंबई शहर में दीपिका पादुकोण निहार पांड्या के बहुत ही जल्द करीब आ गईं और यह एक दूसरे से प्यार करने लगे। यह दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहने लगे थे। करीब 3 साल तक यह साथ रहे लेकिन बाद में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
रणबीर कपूर
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जिंदगी में रणवीर सिंह से पहले रणबीर कपूर सबसे ज्यादा मायने रखते थे। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के अफेयर की चर्चा सुर्खियों में छाई रहती थी। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद अपनी गर्दन पर टैटू भी बनवाया था, जो इस बात का सबूत था कि वह रणबीर कपूर से कितना प्यार करती हैं लेकिन किसी वजह से इन दोनों के रिश्ते के बीच दरार आ गई और इन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
सिद्धार्थ माल्या
खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि एक समय पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण करियर के शुरुआती दिनों में बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। इन दोनों को अक्सर एक साथ कई बार देखा गया था। जैसे-जैसे दीपिका पादुकोण अपने करियर में आगे बढ़ती गईं, वैसे-वैसे सिद्धार्थ माल्या पीछे छूट गए। इन दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया।