विशेष

Ratan Tata को चार बार हुई थी मोहब्बत लेकिन हर बार प्यार में मिला धोखा, कुछ ऐसी थी इनकी लव लाइफ

मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा को भला कौन नहीं जानता। रतन टाटा अपने नेक कामों और अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। यह ऐसे शख्स जो किसी के पहचान की मोहताज नहीं है। इन्होंने पूरी दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। रतन टाटा ने जो मुकाम हासिल किया है वह शायद ही कोई कर पाए। रतन टाटा देश के उन चर्चित हस्तियों में से एक हैं, जिनके बारे में आज भी लोग जानने के लिए बड़े उत्सुक रहते हैं। आपको बता दें कि रतन टाटा की उम्र 83 वर्ष की हो चुकी है परंतु उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। आखिर शादी ना करने के पीछे वजह क्या हो सकती है?

बिजनेस टायकून और टाटा ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा जवानी में बहुत हैंडसम दिखते थे लेकिन इन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। एक इंटरव्यू के दौरान रतन टाटा ने अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। आपको बता दें कि भले ही रतन टाटा ने शादी नहीं की लेकिन उन्होंने प्यार किया है। जी हां, इस बात का खुलासा खुद रतन टाटा जी ने किया है।

28 दिसंबर 1937 को सूरत में जन्मे रतन टाटा ने अपनी मेहनत से टाटा ग्रुप को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, उसके बाद उन्होंने जनवरी 2013 में रिटायरमेंट ले ली थी. बिजनेस के क्षेत्र में रतन टाटा ने अच्छा खासा नाम कमाया है। यह बेहद नेक दिल इंसान हैं। दुनियाभर में नाम कमाने वाले रतन टाटा ने अपने निजी जीवन में आगे बढ़ने की बहुत कोशिश की। एक इंटरव्यू के दौरान रतन टाटा ने बताया था कि उनकी जिंदगी में एक नहीं बल्कि चार लड़कियों ने जगह बनाई थी परंतु मुश्किल दौर के चलते हर बार यह रिश्ता टूटता चला गया। जिसके बाद रतन टाटा ने शादी के बारे में नहीं सोचा था।

रतन टाटा ने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि उनको एक-दो बार नहीं बल्कि चार बार प्यार हुआ है लेकिन चारों बार हालात ऐसे बन गए कि जिससे वह दूल्हा बनते-बनते रह गए। वैसे रतन टाटा ने यह नहीं बताया था कि उन्हें प्यार किससे हुआ था। रतन टाटा ने आगे कहा कि अच्छा हुआ कि मैंने शादी नहीं की क्योंकि अगर उन्होंने शादी कर ली होती तो स्थिति काफी जटिल होती और आज जिस मुकाम पर वह खड़े हैं, वह मुकाम पाने में उनको सफलता नहीं मिलती।

आपको बता दें कि रतन टाटा का जन्म तो समृद्ध परिवार में हुआ था लेकिन इनकी जिंदगी बेहद कठिन थी। बचपन से ही इनको काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा था। जब इनकी उम्र 7 वर्ष की थी तो उनके पेरेंट्स अलग हो गए थे। रतन टाटा अपनी दादी के पास रहकर पले बढ़े। रतन टाटा को कारों में बेहद दिलचस्पी थी। उनकी निगरानी में ग्रुप ने लैंड रोवर, जैगुआर, रेंजरोवर एक्वायर कीं. लखटकिया कार टाटा नैनो का गिफ्ट देने वाले भी रतन टाटा ही थे। रतन टाटा को विमान उड़ाने और पियानो बजाने का बहुत शौक है। जब भी इनको खाली समय मिलता है तो यह अपने शौक को पूरा करते हैं। देश के सभी लोग रतन टाटा का नाम बड़े ही सम्मान के साथ लेते हैं। इनको देश के सभी लोग बेहद प्यार करते हैं।

Related Articles

Back to top button