धार्मिक

13 जनवरी को मनाया जाएगा लोहड़ी का पर्व, जानिए मनाने का तरीका और त्यौहार का महत्व

लोहड़ी का त्यौहार सिख्खों का सबसे प्रमुख त्यौहार माना जाता है। पंजाब में लोहड़ी बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। लोहड़ी का त्यौहार सिर्फ पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे देश में ही धूमधाम के साथ लोग मनाते हैं। यह त्यौहार मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले आता है। हमेशा की तरह लोहरी इस बार 13 जनवरी को मनाई जाएगी और मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। लोहड़ी के त्यौहार की गूंज ना केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी है क्योंकि वहां पर भी कई पंजाबी लोग बसे हुए हैं।

लोहड़ी का त्यौहार बहुत ही खास माना जाता है। शरद ऋतु के अंत में लोहड़ी का त्यौहार मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि लोहड़ी के दिन साल की सबसे लंबी रात होती है और अगले दिन से धीरे-धीरे दिन बढ़ने लगते हैं। किसान लोहड़ी के त्यौहार को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। यह किसानों का प्रमुख त्यौहार माना जाता है। इस समय रबी की फसल कटकर आती है और नई फसल की बुवाई की तैयारी आरंभ करने से पहले लोहड़ी मनाई जाती है। किसान इस दिन आने वाली फसल की अच्छी होने की प्रार्थना करते हैं।

लोहड़ी का त्यौहार इस तरह मनाया जाता है

पंजाबियों के लिए लोहड़ी का त्यौहार बहुत महत्व रखती है। लोहड़ी के दिन लड़कियां मेरे मेवे, रेवडियां, मूंगफली इकट्ठा करती हैं। लोहड़ी की शाम को आग जलाई जाती है और अग्नि के चारों ओर लोग चक्कर लगाते हैं और नाचते-गाते हैं। लोहड़ी के त्यौहार पर मूंगफली, गुड़, तिल और गजक खाया जाता है। सिर्फ पंजाबी ही नहीं बल्कि अन्य धर्म को मानने वाले लोग भी इस दिन अपने घर के बाहर लोहड़ी जलाते हैं और अग्नि में गजक, तिल, मूंगफली, मक्का डालकर अग्नि के चक्कर लगाते हैं। लोहड़ी के दिन लोग सुखद भविष्य की प्रार्थना भी करते हैं। जो नए शादीशुदा जोड़े हैं, वह लोहड़ी की अग्नि में आहुति देकर अपनी खुशहाल जिंदगी की प्रार्थना करते हैं।

लोहड़ी के त्यौहार पर अग्नि में अन्न क्यों डाला जाता है

अक्सर आप लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि आखिर लोहड़ी के त्यौहार पर अग्नि में अन्न क्यों डाला जाता है? आपको बता दें कि लोहड़ी का त्यौहार बसंत ऋतु के आगमन के तौर पर मनाते हैं। इसी वजह से रबी की फसलों से उपजे अन्न को अग्नि में समर्पित किया जाता है और नई फसलों का भोग लगाकर देवताओं से धन और सम्पन्नता की प्रार्थना की जाती है।

पंजाब में कैसे मनाई जाती है लोहड़ी

वैसे देखा जाए तो भारत के सभी लोग लोहड़ी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। पंजाबियों का यह प्रमुख त्यौहार माना जाता है। इस त्यौहार पर सभी लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ इकट्ठा रहते हैं। पंजाब में लोग रीति-रिवाजों के साथ लोहड़ी का त्यौहार मनाते हैं। इस दिन सरसों का साग, गुड़, गजक, तिल, मूंगफली और प्रसाद के साथ मक्की की रोटी जैसे खाद्य पदार्थ का सेवन किया जाता है। इस दिन नए कपड़े पहनते हैं और भांगड़ा करते हैं। भांगड़ा पंजाब का लोक नृत्य होता है। पंजाब में लोग अग्नि के चारों और गाते और नाचते समय गुड, रेवड़ी, पॉपकॉर्न और तिल फेंकते हैं। इस दिन शाम को हर घर में एक पूजा का समारोह आयोजित किया जाता है। जब लोग अग्नि की परिक्रमा करके और पूजा अर्चना करके अग्नि देव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

Related Articles

Back to top button