बॉलीवुड

बॉलीवुड के इन 11 हस्तियों को नाम के साथ सरनेम लेने में है ऐतराज़, सामने आई बड़ी वजह

बॉलीवुड सेलेब्स की कोई भी बात प्राइवेट नहीं रह पाती है। मसलन वे कहां रहते हैं, क्या करते हैं, क्या खाते हैं, कब जिम जाते हैं, ऐसी सभी बातें अक्सर सोशल मीडिया में आ जाती हैं। मगर कुछ ऐसी बातें भी हैं, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

ऐसे में  आज हम आपको आपके चहेते सितारों के बारे में कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। दरअसल बहुत से ऐसे स्टार्स हैं, जो अपना सरनेम छिपाते हैं। इसमें गोविंदा से लेकर काजोल जैसे सितारे शामिल हैं, जो सरनेम का इस्तेमाल नहीं करते हैं। आइये जानते हैं, आखिर क्या है इसके पीछे की वजह…

काजोल

काजोल

काजोल कभी अपने सरनेम का इस्तेमाल नही करती हैं, जबकि उनका सरनेम मुखर्जी है। हालांकि अजय देवगन से शादी के बाद उनका सरनेम देवगन हो गया है, मगर काजोल इनमें से किसी भी सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माता पिता के एक दूसरे से अलग हो जाने के बाद काजोल ने अपने नाम से सरनेम हटा लिया।

धर्मेंद्र

धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने भी कभी अपने नाम के आगे सरनेम नहीं लगाया। आपको बता दें कि उनका असली नाम धरम सिंह देओल है, मगर पूरी दुनिया उन्हें धर्मेंद्र के नाम से ही जानती है। दरअसल धरम सिंह देओल काफी बड़ा नाम था, इसी वजह से नाम को छोटा कर धर्मेंद्र ने इंडस्ट्री में एंट्री ली। हालांकि उनके बच्चे सनी और बॉबी अपने सरनेम देओल का इस्तेमाल बखूबी करते हैं।

रेखा

रेखा

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस रेखा ने भी कभी अपना सरनेम उजागर नहीं किया, जबकि उनका असली नाम भानुरेखा गणेशन है। मगर वो हमेशा अपने शॉर्ट नेम रेखा का ही इस्तेमाल करती हैं। माना जाता है कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया, क्योंकि उनका उनका असली नाम काफी बड़ा है, जिसे लोगों को याद रखने में काफी मुश्किल होती।

इसके अलावा एक वजह ये भी बताया जाता है कि रेखा के संबंध उनके पिता से कभी अच्छे नहीं रहे, इसलिए उन्होंने सरनेम का इस्तेमाल नहीं किया।

गोविंदा 

गोविंदा

अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर, गोविंदा का असली नाम आप शायद ही जानते होंगे। उनका असली नाम अरूण आहूजा है। जी हां, अरूण आहूजा ने अपना नाम बदलकर इंडस्ट्री में एंट्री की थी और तब से वे गोविंदा के नाम से ही जाने जाते  हैं।

जितेंद्र

जितेंद्र

गुजरे जमाने के जाने माने अभिनेता जितेंद्र से तो सभी परिचित ही होंगे। खैर, जितेंद्र उन सितारों में से हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपने नाम से सरनेम हटाया बल्कि अपना नाम ही बदल दिया। इसके पीछे एक बेहद ही दिलचस्प कारण ये बताया जाता है कि ऐसा उन्होंने ज्योतिष और न्यूमेरोलॉजी पर यकीन के चलते किया।

श्रीदेवी

श्रीदेवी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी न सिर्फ सरनेम बल्कि कभी अपने असली नाम का भी इस्तेमाल नहीं करती थीं। बता दें कि उनका असली नाम श्रीअम्मा यांगर अयप्पन था। ऐसे में ये नाम बोलने में बेहद कठिन था और इंडस्ट्री के लिए भी ये नाम फिट नहीं बैठता था। इसी वजह से उन्होंने अपना नाम श्रीदेवी रख लिया था।

तमन्ना

तमन्ना

साउथ सिने वर्ल्ड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक तमन्ना भी इस लिस्ट में शामिल हैं। माना जाता है कि तमन्ना ने न्यूमेरोलॉजी की वजह से अपने नाम के आगे से सरनेम हटा लिया था।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार का असली नाम जानकर आप चौंक जाएंगे। जी हां, उनका असली नाम राजीव भाटिया है। बताया जाता है कि अक्षय कुमार ने इंडस्ट्री में माचोमैन की इमेज बनाए रखने के लिए अपना नाम अक्षय रखा था।

तब्बू

तब्बू

तब्बू का पूरा नाम तब्बसुम हाशमी है। हालांकि फिल्मी दुनिया में पॉपुलैरिटी की खातिर उन्होंने अपना नाम छोटा कर लिया और तब्बू रखा।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करते हैं। उनका असली नाम रणवीर सिंह भवनानी है। रणवीर ने भी अपना नाम छोटा करने के लिए सरनेम भवनानी हटा लिया है।

आसिन

आसिन

साउथ एक्ट्रेस आसिन भी अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती हैं, बता दें कि उनका असली नाम असिन थोत्तुमकल है। उनका मानना है कि सरनेम बोलने में थोड़ा कठिन होता है, इसलिए उन्होंने अपना स्टेज नाम आसिन ही रख लिया।

Related Articles

Back to top button