बॉलीवुड

राजेश खन्ना की छोटी बेटी रिंकी अचानक फिल्मों से हो गई थीं गायब, जानिए कहां हैं आजकल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार राजेश खन्ना को तो आप अच्छी तरह जानते ही हैं। राजेश खन्ना ने कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों में काम किया है। राजेश खन्ना बॉलीवुड इंडस्ट्री का बहुत ही मशहूर नाम है। यह अपने जमाने के प्रसिद्ध अभिनेता हुआ करते थे। इन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है और इनको शोहरत भी प्राप्त हुई है लेकिन आज हम आपको राजेश खन्ना के बारे में नहीं बल्कि उनकी छोटी बेटी रिंके खन्ना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि रिंकी खन्ना मशहूर सुपरस्टार राजेश खन्ना और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं। फिल्म जगत में एक बेहतर पृष्ठभूमि होने की वजह से रिंकी खन्ना ने बॉलीवुड में प्रवेश किया। रिंकी खन्ना ने अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म “प्यार में कभी कभी” से की थी। इस फिल्म में रिंकी खन्ना ने संजय सूरी और डीनो मोरिया जैसे अन्य अभिनेताओं के साथ काम किया। भले ही रिंकी खन्ना ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है लेकिन यह बॉलीवुड में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुईं।

रिंकी खन्ना ने अपने एक्टिंग के करियर की शुरुआत महज 17 वर्ष की आयु में की थी। फिल्म प्यार में कभी कभी से रिंकी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उनको बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए जी सिने अवार्ड भी मिल चुका है। रिंकी खन्ना ने फिल्म में अपने डांस नंबर “मूसू मूसू” और फिल्म में बेहतर भूमिका निभाने की वजह से उन्होंने जनता को काफी प्रभावित किया।

आपको बता दें कि रिंकी खन्ना गोविंदा और सोनाली बेंद्रे की फिल्म “जिस देश में गंगा रहता है” में एक सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं लेकिन यह अपनी बहन ट्विंकल खन्ना की तरह फिल्मों में कमाल नहीं दिखा पाईं। उनका करियर असफल साबित रहा है। रिंकी खन्ना का बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफर बेहद छोटा रहा। 4 साल के करियर में रिंके खन्ना ने महज 9 फिल्मों में ही काम किया था, जिनमें प्यार में कभी कभी, जिस देश में गंगा रहता है, मुझे कुछ कहना है, मजनू, यह है जलवा, प्राण जाये पर शान ना जाये जैसी फिल्में लिस्ट में शामिल हैं।

आप लोगों में से शायद किसी को पता होगा कि रिंकी खन्ना फिल्मों में आने से पहले प्ले लिखा करती थीं। रिंकी खन्ना का वास्तविक नाम Rinkle था लेकिन जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा तो अपना नाम बदलकर रिंके रख लिया था। रिंके खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन इनको सफलता नहीं मिल पाई। जब इनका फिल्मी कैरियर फ्लॉप साबित रहा तो उन्होंने अपना घर बसाने का फैसला ले लिया।

रिंके खन्ना ने फरवरी 2003 में बिजनेसमैन समीर सरन के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से पूरी तरह से दूरियां बना ली। शादी होने के बाद यह लंदन चली गईं।

रिंके खन्ना और समीर सरन के विवाह के डेढ़ साल बाद उनकी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम नाओमिका है। इसके बाद वर्ष 2013 में रिंकी खन्ना ने एक बेटे को जन्म दिया था। अब यह अपने पति और अपने बच्चों के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं। यह लाइमलाइट और बड़े पर्दे से दूर हो गई हैं। यह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बिजी रहती हैं।

Related Articles

Back to top button