धार्मिक

राशिफल 25 दिसंबर: आज इन 6 राशि वालों को मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य

आज हम आपको रविवार 25 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 25 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खान-पान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन उससे पहले आपको सोच विचार करने की आवश्यकता है। आज आप दूसरों के कामों में हस्तछेप मत कीजिए अन्यथा परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार वालों के लिए भी समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। करियर में कई बड़े उतार-चढ़ाव आएंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी आप कामयाबी हासिल कर पाएंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। विषम परिस्थितियों में आप धैर्य बनाए रखें। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने में कामयाब होंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। फिजूल खर्च पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार के किसी सदस्य से बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर में उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज वैवाहिक जीवन में सुधार होने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए क्योंकि जल्दीबाजी से बड़ा नुकसान हो सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। व्यापार में प्रगति होगी। प्रेमी से मिलने के लिए आज काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। आप अपने समय का सदुपयोग करें। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाने की जरूरत है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आज सेहत में गिरावट हो सकती है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना होगा। भौतिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। किसी पुराने मामले को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। आप विषम परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कीजिए। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। घर के बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे। आप अपने घरेलू कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संपत्ति संबंधी विवाद का अंत होगा और स्थितियां आपके पक्ष में आएंगी। कर्म क्षेत्र में मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ सकती है। ग्रहों की स्थितियों की वजह से आपको अचानक शुभ परिणाम मिलने के योग बने हुए हैं। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। किसी यात्रा से लाभ होने के योग हैं। धार्मिक पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी। आप अपने कुछ जरूरी कामों को पूरा करने में काफी व्यस्त रहेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। विदेश यात्रा के योग बने हुए हैं। स्वभाव में गुस्से की बढ़ोतरी रहेगी। व्यवसाय को लेकर उत्साहित और प्रसन्न होंगे। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बहुत शानदार नजर आ रहा है। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। व्यापार में सकारात्मक बदलाव आने के योग बने हुए हैं। आपका मुनाफा बढ़ेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। कुछ खास मामलों में आप सच्चाई से दूर रहेंगे। तकनीकी शिक्षा में संतान को अधिक सफलता मिलने के योग हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बनेगी। सोशल मीडिया पर नए लोगों से संपर्क बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको किसी विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। बड़े भाई बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। आप अपना कोई अधूरा काम पूरा कर लेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। दूर संचार माध्यम से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने सामने आने वाली हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। जरूरी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि होने की आशंका बनी हुई है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए समय बेहतर रहेगा। पैतृक संपत्ति से आपने कुछ उम्मीद लगा रखी है, तो आज वह पूरी हो सकती है। आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आप बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आपके मित्रों में इजाफा होगा लेकिन किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है।

Related Articles

Back to top button