धार्मिक

मकर संक्रांति के इन उपायों से चमक उठेगी आपकी किस्मत, सूर्य देव की अपार बरसेगी कृपा

मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी यानी बृहस्पतिवार को मनाया जाने वाला है। शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति का बहुत विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति पर सूर्य देवता दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। सूर्य भगवान का उत्तरायण होना बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार यदि मकर संक्रांति के दिन कुछ खास उपाय किए जाए तो इससे जीवन में धन की कमी नहीं होती है। इन उपायों से सुख-समृद्धि, सफलता और मां लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान और दान पुण्य करने की परंपरा है। आज हम आपको मकर संक्रांति के दिन कौन से उपाय करके अपनी किस्मत में सुधार ला सकते हैं और अपने जीवन की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

सूर्य देव की उपासना जरूर करें

मकर संक्रांति का दिन बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि इस दिन सूर्य देवता की पूजा की जाए तो इससे भगवान का आशीर्वाद मिलता है। आप मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें और सूर्य मंत्र का जाप कीजिए। मकर संक्रांति की शाम को आप सूरज ढलने के बाद भोजन ना करें।

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए

मकर संक्रांति के दिन आप शुभ मुहूर्त में 14 स्वच्छ कौड़ियां को लेकर केसर के दूध से स्नान करा लीजिए। उसके पश्चात आपको कौड़ियों को गंगाजल से शुद्ध करना होगा। इसके बाद आप एक साफ प्लेट में इनको कौड़ियों को रख लीजिए। इसके बाद आपको धन की देवी माता लक्ष्मी जी के सामने एक घी का दीपक जलाना होगा और एक तिल के तेल का दीपक जल जलाएं।

आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जो आपने देसी घी का दीपक जलाया है वह लक्ष्मी जी की दाई तरफ रखें और तिल के तेल का दीपक बाईं तरफ रखना होगा। इतना करने के बाद आप “कौड़ियां ॐ संक्रात्याय नम:” मंत्र का 14 बार जाप कीजिए। दोपहर के ठीक 12:00 बजे कौड़ियों को उठा लीजिए और शुद्ध और बरकत वाले अलग-अलग स्थानों पर इनको रख दीजिए। उसके बाद आपको जो आपने दीपक जलाया है उनका स्थान बदलना होगा। यानी दाएं तरफ के दीपक को आप बाईं तरफ रख दीजिए और बाएं तरफ के दीपक को आप दाईं तरफ रख दीजिए।

अगर दीपक में तेल कम हो गया है तो आप उसमें घी/तेल और डाल दीजिए। शाम के समय आप तिल के तेल वाला दीपक घर की दहलीज पर रखें और घी के तेल वाला दीपक तुलसी के पास रख दीजिए। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे घर में सुख-समृद्धि, धन और सफलता आती है और माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी।

मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त

अगर हम मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त की बात करें तो 14 जनवरी को पुण्य काल का शुभ मुहूर्त प्रातः काल 8:03 बजे से शुरू होगा और 12:30 तक रहने वाला है और महापुण्य काल का शुभ मुहूर्त प्रातः काल 8:03 बजे से शुरू होगा और 8:27 बजे तक रहने वाला है। इस शुभ मुहूर्त के दौरान आप पूजा कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button