बॉलीवुड

बॉलीवुड के इन सितारों ने कई हसीनाओं से फरमाया है इश्क, ये हैं सबसे बड़े दिलफेंक, देखें लिस्ट

बॉलीवुड का जैसे ही नाम आता है सभी लोगों के मन में फिल्मों में रोमांटिक सीन की छवि उभरने लगती है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं बॉलीवुड फिल्मों के रोमांटिक सीन से दर्शकों का ध्यान उनकी तरफ खिंचा चला जाता है। फिल्मों के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे हैं जो अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। इस इंडस्ट्री में रोजाना ही किसी को प्यार होता है तो किसी का प्यार टूट भी जाता है। इस तरह की खबरें फिल्म इंडस्ट्री में आम हो चुकी हैं…..

वैसे कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिनके अफेयर के किस्से एक दो नहीं बल्कि कई सारे हैं। जी हां, इन सितारों ने पर्दे पर तो अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया ही है। असल जिंदगी में भी यह बेहद रोमांटिक हैं। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो इतने दिलफेंक आशिक हैं कि उनको कई-कई बार प्यार हुआ है। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से स्टार्ट शामिल हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के दिलफेंक आशिकों में सबसे पहले हम बात करते हैं सुपरस्टार अक्षय कुमार की। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। यह अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा से ही चर्चा में बने रहते हैं परंतु यह अपने अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार का बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रह चुका है। इसी वजह से तो अक्षय कुमार को बॉलीवुड इंडस्ट्री का खिलाड़ी कहा जाता है। अक्षय कुमार का सबसे चर्चित अफेयर अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ रहा था लेकिन अक्षय कुमार का नाम आयशा जुल्का, पूजा बत्रा, ट्विंकल खन्ना, प्रियंका चोपड़ा और शिल्पा शेट्टी जैसी कई मशहूर अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ा। आखिर में अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के साथ शादी रचाई।

सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जैसा कि हम लोग जानते हैं सलमान खान अभी तक कुंवारे हैं। भले ही इन्होंने अभी तक शादी नहीं की लेकिन बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों के साथ इनका अफेयर रह चुका है। आप ऐसा समझ सकते हैं कि सलमान खान को अपनी जिंदगी में कभी भी प्यार और गर्लफ्रेंड की कमी महसूस नहीं हुई है। सलमान खान का नाम ऐश्वर्या राय, जरीन खान, डेज़ी शाह, एमी जैकसन, संगीता बिजलानी, कैटरीना कैफ जैसी मशहूर अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है।

संजय दत्त

फिल्म अभिनेता संजय दत्त अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में बने रहे हैं। आपको बता दें कि संजय दत्त की बायोपिक संजू में भी इस बात का खुलासा किया गया था कि उन्होंने करीब 308 लड़कियों को डेट किया है। संजय दत्त ने तीन शादी की है। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और टीना मुनीम के साथ इनके रिलेशनशिप की चर्चा जमकर हुई थी।

रणबीर कपूर

फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेटी बॉय माने जाते हैं। इनके भी अफेयर को लेकर काफी चर्चाएं रही हैं। आपको बता दें कि रणबीर कपूर का नाम दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, नरगिस फाखरी, आलिया जैसी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। फिलहाल में यह आलिया भट्ट के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं।

दिलीप कुमार

अपने जमाने के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को भला कौन नहीं जानता। यह किसी के पहचान के मोहताज नहीं है। आपको बता दें कि दिलीप कुमार का कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रह चुका है। अभिनेत्री कामीना कौशल को पहली बार दिलीप कुमार अपना दिल दे बैठे थे इसके बाद मधुबाला के साथ भी इनका नाम जुड़ा और इन दोनों की सगाई भी हो चुकी थी परंतु इनका विवाह नहीं हो पाया। मधुबाला के बाद वैजयंती माला और वहीदा रहमान के साथ भी दिलीप कुमार का नाम जुड़ा। आखिर में दिलीप कुमार ने अभिनेत्री सायरा बानो से विवाह किया।

ऋतिक रोशन

वैसे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन हैं ही इतने हैंडसम की कोई भी लड़की इनके ऊपर फिदा हो जाए। यह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने गुड लुक और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी इनके ऊपर फिदा हैं। आपको बता दें कि बारबरा मोरी, करीना कपूर, कैटरीना कैफ, कंगना रनौत जैसी खूबसूरत हसीनाओं का नाम ऋतिक रोशन से जुड़ चुका है।

देव आनंद

अभिनेता देव आनंद के अफेयर के चर्चे भी खूब सुर्खियों में रहे हैं। इनका अभिनेत्री सुरैया के साथ अफेयर रहा था परंतु इनका प्यार मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। इसके बाद अभिनेता देव आनंद का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है। आपको बता दें कि कल्पना कार्तिक से देव आनंद ने शादी रचाई थी। देवानंद का जीनत अमान के साथ अफेयर काफी चर्चा में रहा था।

राज कपूर

अभिनेता राज कपूर का नाम भी दिनफेंक आशिकों की लिस्ट में शामिल है। आपको बता दें कि राज कपूर का सभी एक्स्ट्रा मैरिटिअल अफेयर रहा है। जब राजकुमार की उम्र 19 साल की थी तब उन्होंने 16 साल की कृष्णा कपूर से शादी रचाई थी। बाद में अभिनेत्री नरगिस और वैजयंती माला से अफेयर के चर्चे भी खूब सुर्खियों में छाए हुए थे।

Related Articles

Back to top button