बॉलीवुड

कल्कि केकलां से लेकर नेहा धूपिया तक, ये अभिनेत्रियां शादी से पहले हुईं प्रेग्नेंट

बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकलां अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अभिनय की शुरुआत अनुराग कश्यप की फिल्म “देव डी” से की थी। बता दें कल्कि केकलां का जन्म 10 जनवरी को तमिलनाडु के ऊटी में हुआ था। 10 जनवरी को यह अपना जन्मदिन मना रही हैं। कल्कि केकलां को फिल्म “देव डी” के लिए फिल्म फेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया था। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई मल्टीस्टारर फिल्मों में काम किया है।

आपको बता दें कि कल्कि केकलां कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और यह वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। बीते साल फरवरी के महीने में कल्कि केकलां पहली बार मां बनीं। अनुराग कश्यप से दूर होने के बाद कल्कि केकलां इजराइली क्लासिकल पियानिस्ट Guy Hershberg को डेट कर रही हैं। इन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से अभी विवाह नहीं किया है लेकिन शादी से पहले ही यह मां बन गई हैं। हालांकि बॉलीवुड की ये पहली अभिनेत्री नहीं है कि जो बिन ब्याही मां बनी हैं। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां हैं जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई थीं। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी अभिनेत्रियां शामिल हैं।

एमी जैक्सन

मशहूर मॉडल और अभिनेत्री एमी जैक्सन ने अपने करियर की शुरुआत महज 17 वर्ष की उम्र में बतौर मॉडल की थी। मॉडलिंग के दौरान इन्होंने वर्ष 2008 में मिस टीन वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। अगर हम उनके फिल्मी करियर के बारे में बात करें तो एमी जैकसन अक्षय कुमार के साथ फिल्म सिंह इज किंग और 2.0 में काम कर चुकी है। आपको बता दें कि यह शादी से पहले ही गर्भवती थीं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। एमी जैकसन ने अभी तक अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज से विवाह नहीं किया है।

गैब्रिएला डेमेट्रिड्स

गैब्रिएला डेमेट्रिड्स ने 18 जुलाई को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया था। आपको बता दें कि गैब्रिएला डेमेट्रिड्स बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल की प्रेमिका हैं। इन्होंने अपने बेटे का नाम आरिक रामपाल रखा है। अभिनेता अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला डेमेट्रिड्स के गर्भवती होने की सूचना खुद सोशल मीडिया पर दी थी। इन दोनों ने अभी तक विवाह नहीं किया है।

कोंकणा सेन शर्मा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में कोंकणा सेन शर्मा का भी नाम आता है। आपको बता दें कि कोंकणा सेन शर्मा ने अभिनेता रणवीर शौरी से विवाह किया था। एक शूटिंग के दौरान यह एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। इन दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बातचीत का सिलसिला प्यार में बदल गया। यह दोनों ही एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। शादी से पहले ही कोंकणा सेन शर्मा गर्भवती हो गई थीं। बाद में इन दोनों ने वर्ष 2010 में विवाह कर लिया। शादी के 6 महीने बाद कोंकणा सेन शर्मा ने एक बेटे को जन्म दिया।

लीजा हेडन

भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल लीजा हेडन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म आयशा से की थी जिसमें वह सोनम कपूर के साथ नजर आई थीं। आपको बता दें कि लीजा हेडन के करियर को सबसे बड़ा मोड़ देने वाली फिल्म का नाम “क्वीन” है। इस फिल्म में लीजा ने कंगना के साथ सहायक भूमिका में काम किया था। लीजा हेडन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें से हाउसफुल 3, आयशा, क्वीन जैसी फिल्में शामिल हैं। आपको बता दें कि लीजा हेडन भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। उन्होंने इस बात का खुलासा खुद किया था। वर्ष 2016 में लीजा हेडन ने अपने बॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से विवाह कर लिया। अब ये दो बच्चो की माँ बन चुकें हैं।

नेहा धूपिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नेहा धूपिया ने वर्ष 2018 में अभिनेता अंगद बेदी से शादी रचाई थी। लेकिन यह शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं। शादी के 6 महीने बाद इन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। आपको बता दें कि नेहा धूपिया ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और इनके द्वारा निभाए गए किरदार और उनके अभिनय को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है।

Related Articles

Back to top button