धार्मिक

ग्रह-नक्षत्र बना रहे सिद्धि योग, किसको होगा फायदा, किसको होगा नुकसान, जानिए अपनी राशियों का हाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति हर समय बदलती रहती है, जिसकी वजह से बहुत से शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं, परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। इस संसार में हर किसी व्यक्ति की राशि अलग है और सभी व्यक्तियों पर ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव भी अलग-अलग पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर सिद्धि योग बना रहे हैं, जिसका कुछ राशियों को फायदा मिलेगा तो कुछ राशियों को इसका नुकसान भी हो सकता है। आखिर यह योग आपकी राशियों पर कैसा असर डालने वाला है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं सिद्धि योग का किन राशियों को मिलेगा फायदा

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर सिद्धि योग का अच्छा प्रभाव रहने वाला है। कामकाज की सभी बाधाएं दूर होंगी। ससुराल पक्ष से शुभ संदेश मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। बच्चों की तरफ से खुशियां मिलेंगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। व्यापार में उत्पन्न हो रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए यह शुभ योग फायदेमंद साबित होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। यदि आपने कोई निवेश किया है तो उसका आपको अच्छा खासा फायदा मिलेगा। मित्रों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार आरंभ कर सकते हैं। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप कठिन परिस्थितियों में समझदारी से काम लेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए यह योग खुशियां लेकर आया है। नौकरी के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। काफी लंबे समय से रुकी हुई योजना पूर्ण हो सकती है। आप अपने ज्यादातर अधूरे काम पूरे करेंगे। आत्मविश्वास के दम पर आप अपने सोचे हुए कार्य को सफल बनाने में सक्षम रहेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को सिद्धि योग का बहुत ही बढ़िया फल मिलने वाला है। आप अपने जरूरी कामों को पहले निपटा सकते हैं। रुकी हुई योजना प्रगति पर आएगी। कामकाज में प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय उत्तम रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आप अपने शानदार प्रदर्शन से बड़े अधिकारियों का भरोसा जीत सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों को सिद्धि योग का बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। समाजिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत और लगन से जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना बन रही है। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। घर के बड़ों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित होगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। आप अपने सोचे काम पूरे कर सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। धन प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं। माता की सेहत में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। कैरियर में आपको आगे बढ़ने के अवसर हासिल होंगे। कुल मिलाकर आपको सिद्धि योग का उचित परिणाम मिलने वाला है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों को आर्थिक तौर पर थोड़ा संभाल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपको आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन रही है। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको शीघ्र ही अच्छी नौकरी मिल सकती है। सरकारी काम पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। इस राशि के लोगों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा देने से बचना होगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना बन रही है। आपको अपने जीवनसाथी को समझने की कोशिश करनी चाहिए। आप अगर कोई निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें, यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को मेहनत के अनुसार रिजल्ट नहीं मिल पाएगा। अगर आप बेहतर परिणाम हासिल करना चाहते हैं तो अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बना सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आप किसी भी व्यक्ति के कार्यों में दखलअंदाजी ना करें। आप अपने हाथ में कोई भी जोखिम लेने से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। किसी करीबी मित्र की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर-परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को काफी संभल कर रहना होगा। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन खुश होगा। आप अपने बच्चों का उचित मार्गदर्शन करेंगे।

धनु राशि वाले लोगों को अपने जीवन में कुछ मुश्किल परिस्थितियों को देखनी पड़ सकती है। कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचना होगा। यदि आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विशेष लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। पैसों के लेनदेन में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। कोर्ट कचहरी के कामों का निपटारा तुरंत हो सकता है। जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं उनको मिलाजुला फल मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग कोई भी नया समझौता करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें अन्यथा आगे चलकर आपको परेशानी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में पहले से थोड़ा सुधार देखने को मिलेगा। नियमित देखरेख से स्वास्थ्य में अच्छा खासा सुधार आ सकता है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे कीजिए।

Related Articles

Back to top button