अजब ग़जब

मां नहीं चुका पा रही थी लोन तो बेटी को ही भगा ले गया रिकवरी एजेंट, मंदिर में पुलिस ने कराई शादी

आजकल के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो किसी ना किसी वजह से लोन लेते हैं। लोन लेने के बाद अक्सर देखा गया है कि कई लोग अपने लोन की किस्त समय पर चुका देते हैं। तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनको लोन चुकाने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में लोन नहीं चुकाने पर रिकवरी एजेंट द्वारा ग्राहक के साथ दुर्व्यवहार के कई अलग-अलग मामले अक्सर सुनने को मिलते हैं। रिकवरी एजेंट ग्राहकों को लोन ना चुकाने की स्थिति में कई बार धमकाते भी है और उन्हें परेशान भी करते हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बिहार के पटना शहर के एक मामले के बारे में जानकारी देने वाले हैं। दरअसल, झारखंड के रामगढ़ की रहने वाली लड़की की मां ने लोन लिया था परंतु वह लोन के पैसे चुका नहीं पा रही थी। इसकी वजह से रिकवरी एजेंट झारखंड के ही बराडीह का निवासी अमर कुमार लड़की के घर जाता रहा और इसी बीच दोनों को प्यार हो गया और शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में उन्होंने शादी कर ली।

आपको बता दें कि लड़का झारखंड के बराडीह का रहने वाला है तो वहीं लड़की झारखंड के रामगढ़ के हजारीबाग की रहने वाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की की मां ने लोन लिया हुआ था और वह लोन के पैसे चुकाने में सक्षम नहीं हो पा रही थी। लोन के पैसे ना चुकाने पर रिकवरी एजेंट झारखंड के ही बराडीह निवासी अमर कुमार लड़की के घर पर लोन के पैसे लेने के लिए जाता रहा था और वह लड़की की मां पर लोन के पैसे लौटाने का दबाव बनाता रहा।

ऐसा बताया जा रहा है कि रिकवरी एजेंट अमर कुमार लड़की के घर पर लोन रिकवरी के सिलसिले में लगातार आता जाता रहता था। लड़की का नाम ऋतु है और जब अमर उस लड़की की मां से लोन के सिलसिले में घर पर आता जाता रहा तो उसी दौरान इन दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। जी हां, ऋतु, अमर कुमार से प्यार करने लगी थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच का प्यार बढ़ता गया। इतना ही नहीं बल्कि कुछ दिनों के बाद इन दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ गया कि अमर और ऋतु दोनों ने ही एक साथ जीने मरने की कसमें वादे भी कर लिए थे।

आखिर में इन दोनों के बीच का प्यार यहां तक पहुंच गया कि लड़की अमर के साथ अपना घर छोड़कर बिहार भाग कर आ गई और दोनों ही साथ में पटना में रहने लगे थे। ऐसा बताया जा रहा है कि ऋतु और अमर कुमार पिछले 6 महीने से पटना के फुलवारी इलाके में रह रहे थे। लड़की अमर से शादी करना चाहती थी परंतु दो दिन पहले ही अमर ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था।

जब अमर कुमार ने ऋतु से शादी के लिए मना कर दिया तो बाद में वह फुलवारी शरीफ थाने जा पहुंची और वहां पर जाकर उसने पुलिस को अपनी सारी कहानी बता दी। लड़की अमर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहती थी परंतु किसी तरह पुलिस ने लड़की को समझाया और दोनों के बीच में समझौता कराने की कोशिश की।

जब पुलिसकर्मियों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया तो पटना के फुलवारी शरीफ के शिव मंदिर में दोनों की शादी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में संपन्न हो गई। शादी के बाद यह दोनों झारखंड वापस लौट आए।

Related Articles

Back to top button