धार्मिक

गुरुवार के इन उपायों से सारी समस्याएं होंगी दूर, विष्णु जी की कृपा से मनोकामनाएं होंगी पूरी

हमारा देश धार्मिक देशों में से एक माना जाता है। हिंदू धर्म को मानने वाले लोग रोजाना ईश्वर की भक्ति करते हैं। सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी के साथ-साथ गुरु ग्रह का भी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर व्यक्ति भगवान विष्णु जी की शरण में जाता है तो उसके जीवन की सारी परेशानियां दूर होती हैं। भगवान विष्णु जी की कृपा से व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियों का समाधान हो जाता है और जीवन का हर सुख मिलता है।

अगर आपके जीवन में परेशानियां चल रही हैं। लाख कोशिश करने के बावजूद भी आपको अपनी समस्याओं से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है तो ऐसे में आप गुरुवार के दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय अपना सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन उपायों को करने से विष्णु जी की कृपा मिलती है और जीवन के बड़े से बड़े संकट भी टल जाते हैं। तो चलिए जानते हैं गुरुवार के इन उपायों के बारे में…..

विष्णु मंदिर में करें ये उपाय, सभी संकट होंगे दूर

भगवान विष्णु जी को जगत का पालनहार बताया गया है और गुरुवार का दिन इनकी पूजा-अर्चना का विशेष दिन होता है। आप इस दिन प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान कर लीजिए। अपने सभी कार्यों से निवृत्त होकर आप अपने घर के आस-पास किसी भी विष्णु मंदिर में जाएं और भगवान विष्णु जी की प्रतिमा के समक्ष धूप-दीप प्रज्वलित कीजिए। इतना करने के बाद आपको भगवान को पीले रंग के फूलों की माला, गंगाजल, पीला चंदन आदि चीजें अर्पित करनी होगी। इसके बाद आप वहीं पर बैठकर भगवान विष्णु जी के समक्ष तुलसी की माला लेकर “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप 1008 बार करना होगा।

जप पूर्ण होने के पश्चात आप भगवान विष्णु जी की आंखों में आंखें डालते हुए उनसे प्रार्थना करें कि “हे प्रभु! मेरे जीवन के सभी कष्टों का निवारण कीजिए।” इसके बाद आप चुपचाप बिना किसी से बातचीत किए हुए घर लौट आएं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह उपाय आपको लगातार सात गुरुवार तक करना पड़ेगा। आप इस उपाय को किसी भी गुरुवार से शुरू कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से जीवन के सभी संकटों का समाधान होता है और विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है।

सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए तुलसी के पास जलाएं दीपक

अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और तुलसी की पूजा कीजिए। आपको बता दें कि भगवान विष्णु जी को तुलसी अत्यंत प्रिय है। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे जीवन की परेशानियां भी दूर होती हैं। इतना ही नहीं बल्कि आपकी कोई इच्छा है तो वह भी पूरी होगी।

मनचाहे वर और शीघ्र विवाह के लिए

अगर किसी कन्या की शादी में किसी प्रकार की रुकावट उत्पन्न हो रही है या फिर विवाह में देरी हो रही है तो ऐसे में गुरुवार को भगवान श्री कृष्ण और रुक्मिणी जी की एक साथ पूजा कीजिए। आपको बता दें कि भगवान कृष्ण जी भगवान विष्णु जी के ही अवतार है। ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण और रुक्मिणी जी की एक साथ पूजा करने से योग्य और मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं अगर विवाह में किसी प्रकार की रुकावट उत्पन्न हो रही है तो वह भी दूर होगी।

Related Articles

Back to top button