धार्मिक

जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, कान्हा जी की कृपा से भाग्य होगा मजबूत, धन धान्य की नहीं होगी कमी

हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक जन्माष्टमी का त्योहार है। इस त्यौहार को हर साल बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोगों का मानना है कि कृष्ण भगवान विष्णु जी के आठवें अवतार थे। भगवान कृष्ण जी ने धरती पर मानव रूप में जन्म लिया था, जिससे वह मानव जीवन को बचा सकें और मानव के दु:खों को दूर कर सकें। जन्माष्टमी का त्योहार पूरी दुनिया में बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

इस बार जन्माष्टमी का त्योहार दो दिन मनाया जाएगा। कुछ लोग इसे 18 अगस्त तो कुछ 19 अगस्त को मनाएंगे। शास्त्रों में जन्माष्टमी के दिन के कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से भगवान कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती है। इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है। तो चलिए जानते हैं जन्माष्टमी पर कौन से उपाय करें…

अटके कार्यों में गति लाने के लिए ये उपाय करें

अगर आपके कार्य बार-बार कोशिश करने के बावजूद भी पूरे नहीं हो रहे हैं। हर संभव प्रयास करने के बावजूद भी कार्य अटक रहे हैं तो इसके लिए आप जन्माष्टमी पर यह उपाय कर सकते हैं। जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान व ध्यान आदि करने के बाद घर के बाल गोपाल को नई पोशाक पहनाएं, भोग लगाएं और गोपी चंदन से श्रृंगार कीजिए।

इसके बाद अपने घर के आस-पास किसी भी राधा-कृष्ण मंदिर में जाएं और वैजयंती फूलों की माला अर्पित कीजिए। अगर वैजयंती फूल नहीं मिलें, तो आप पीले फूलों की माला भी अर्पित कर सकते हैं। इस उपाय को करने से भगवान कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और अटके कार्यों में गति आती है।

धन धान्य की कमी दूर करने के लिए

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल की पूजा करते समय एक पान का पत्ता भी अर्पित करें। इसके बाद आप पत्ते पर सिंदूर से श्री लिखें और फिर उसको पूजा करने के बाद जहां धन रखते हैं, वहां पर रख दीजिए। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है और धन से संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं। इस उपाय को करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

भाग्य मजबूत करने के उपाय

जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल को केसर, मेवा, मिश्री, साबूदाने या खीर का तुलसी दल डालकर भोग लगाइए। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि खीर में चीनी की जगह मिश्री का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही सफेद मिठाई भी अर्पित कीजिए। अगर आप यह साधारण सा उपाय करते हैं, तो इससे कान्हा जी की कृपा से आपका भाग्य मजबूत होगा।

व्यवसाय में उन्नति के लिए

अगर आप नौकरी एवं व्यवसाय में उन्नति प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह-शाम 11 बार तुलसी की परिक्रमा कीजिए और घी का दीपक जलाएं। इसके साथ ही 108 बार ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप कीजिए। साथ ही कपूर जलाकर उस पर थोड़ी सी मिश्री डाल दें और कपूर और मिश्री का दान करें।

आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय

जन्माष्टमी के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान कृष्ण जी का अभिषेक कीजिए। दक्षिणावर्ती शंख को लक्ष्मी जी का स्वरूप माना जाता है और लक्ष्मी पूजा में इस शंख के बिना पूजा अधूरी होती है। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है। इस उपाय को करने से कर्ज की समस्या भी दूर होती है।

शुभ समाचार प्राप्ति के लिए

जिन लोगों को संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो पा रही है वह जन्माष्टमी के दिन गाय और उसके बछड़े की सेवा करें और आशीर्वाद लीजिए। इसके साथ ही गाय और उसके बछड़े की मूर्ति भी घर लेकर आएं और बाल गोपाल के पास मूर्ति को रखकर पूजा कीजिए। इस उपाय को करने से भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा से बहुत ही जल्द शुभ समाचार मिलने की संभावना होती है। इसके बाद आप गाय और बछड़े की मूर्ति को ईशान कोण में रखें। यह आदर्श स्थान माना जाता है।

Related Articles

Back to top button