Funny jokes: एक बार दो चूहे बाइक पर जा रहे थे…रास्ते में एक शेर का बच्चा मिला….

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-
Joke-1
Joke-2
टीचर (एक लड़की से)- क्या नाम है तुम्हारा……??
लड़की- परिधि व्यास…..!
टीचर- पिताजी का नाम…..??
लड़की- आधार चंद्र व्यास…..!
टीचर- मां का नाम….?
लड़की- त्रिज्या व्यास…..!
टीचर- अजीब geometrical family है…..
रेखा और बिंदु भी है क्या घर में…..?
लड़की (शरमाते हुए)- जी, यह दोनों मेरी बुआ जी हैं……!!
Joke-3
बहुत सारी खोजों के बाद…..
अब पता चला है कि पति-पत्नी की लड़ाई की मुख्य वजह है…..
“पंडित…..”
क्योंकि इसी ने फेरों के समय आग में “घी” डाला था…..!!
Joke-4
Joke-5
एक बार संता प्लेन से मुंबई जा रहा था……
वह बार-बार टॉयलेट जा रहा था…..
यह देख एयर होस्टेस ने पूछा-
आप 5 मिनट में 4 बार टॉयलेट जा चुके हैं……
क्या आपको चैन नहीं है…..?
संता रोते हुए……
चैन तो है जी, लेकिन खुल नहीं रही है…..!!
Joke-6
एक नब्बे साल का बुजुर्ग अपने दोस्त से बोला-
जी चाहता है मैं शादी कर लूं……!
दोस्त- कर लो, इसमें सोचने की क्या बात है…..!
बुजुर्ग- किसी विधवा से कर लूं……?
दोस्त- कुंवारी से कर लो……
विधवा तो अपने आप हो जाएगी……!!
Joke-7
Joke-8
शादी के अगले दिन ही अचानक पति अपनी बीवी को पीटने लगा…..
लोगों ने पूछा क्यों मार रहे हो बेचारी को…..?
पति ने बोला-
इसने मेरी चाय में ताबीज डाला है, मुझे वश में करने के लिए…..
मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है…..!
बीवी रोते हुए गुस्से में बोली-
वह ताबीज नहीं, टीबैग है गवार कहीं का….!!
Joke-9
बाबाजी- बच्चा तुझे स्वर्ग मिलेगा…..
अब कुछ दक्षिणा दे दो…..!
लड़का- ठीक है, दक्षिणा में मैंने आपको ताजमहल दे दिया…..
आज से ताजमहल आपका हुआ…..!
बाबाजी- ताजमहल क्या तुम्हारा है…..?
जो मुझे दे रहे हो……?
लड़का- तो क्या स्वर्ग तेरे बाप ने खरीद रखा है……
जो तू उधर के प्लाट यहां बांट रहा है……!!
Joke-10
Boys की फुल फॉर्म…..
B- बदमाशियों में सबसे आगे….
O- उल्लू की तरह रात में जागे…..
Y- यारी निभाते जान लगाकर….
S- शरीफ सिर्फ मम्मी-पापा के आगे….!
Girl की फुल फॉर्म….
G- गुस्सा हमेशा नाक पर…..
I- इतराने में सबसे आगे…..
R- रोने की ऑटोमेटिक मशीन….
L- लड़ने में सबकी नानी….
फिर भी दुनिया इनकी दीवानी…..!!
Joke-11
बीवी ने बड़े प्यार से पति के गले में बांहें डाली और पूछा-
कैसी लग रही हूं जी….?
पति- जैसे भगवान शंकर के गले में नागिन लिपटी हो….!!
Joke-12
यातायात के नियमों को तोड़कर सड़क पार कर रही बूढ़ी औरत को….
रोककर पुलिसकर्मी ने कहा-
मैं कब से सीटी बजा रहा हूं…..
तुम रुकी क्यों नहीं….?
बूढ़ी औरत बोली-
बेटा, तुम ही बताओ, भला यह उम्र सिटी सुनकर रुकने की है……!!