धार्मिक
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार शरीर के अंगों पर मौजूद ये तिल होते हैं खास, जानिए क्या है इनका मतलब

इस संसार में हर इंसान अपने जीवन से जुड़ी हुई बहुत सी बातों को जानने के लिए उत्सुक रहता है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने भविष्य और अपनी किस्मत के बारे में जानने के लिए ज्योतिष विद्या का सहारा लेते हैं। आपको बता दें कि हर इंसान के शरीर की बनावट कई बार उसकी किस्मत से भी जुड़ी होती है। जी हां, हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिल बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है। कुछ लोगों के शरीर पर लाल तिल होते हैं तो कुछ लोगों के शरीर पर काले तिल देखने को मिलते हैं।
ऐसा माना जाता है कि लाल तिल बेहद शुभ होते हैं लेकिन काले तिल शुभ और अशुभ दोनों ही माने गए हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से आपके शरीर के अलग-अलग अंगों पर मौजूद तिलों का क्या मतलब होता है? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
हथेली पर तिल होना
- यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर अंगूठे के नीचे तिल का निशान होता है तो इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति को अपने जीवन में अपार सफलता मिलेगी।
- यदि किसी व्यक्ति के अंगूठे पर तिल का निशान होता है तो इसका मतलब होता है कि वह व्यक्ति चाहे कितना भी अच्छा कार्य करें, परंतु उसको सफलता नहीं मिल पाती है।
पेट पर तिल होना
- अगर किसी व्यक्ति के पेट पर तिल का निशान होता है तो इसका मतलब होता है कि वह खाने-पीने का बड़ा शौकीन है।
- अगर किसी व्यक्ति की नाभि की बायीं तरफ तिल होता है तो वह व्यक्ति पेट से जुड़ी हुई बीमारियों से अक्सर परेशान रहता है।
- यदि किसी व्यक्ति की नाभि के नीचे तिल का निशान होता है तो उस व्यक्ति को यौन रोग होने की प्रबल संभावना रहती है।
होठों पर तिल
- स्त्री या पुरुष के होठों पर अगर दाएं तरफ तिल का निशान होता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि उनका जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्वक रिश्ता रहने वाला है और बेहद मधुर संबंध रहेंगे।
- स्त्री या पुरुष के बाएं होठों पर तिल का निशान होता है तो इसका अर्थ होता है कि जीवनसाथी के साथ उनका किसी ना किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहेगी।
- अगर होठों के नीचे तिल का निशान होता है तो इसका मतलब होता है कि वह व्यक्ति खाने-पीने का बड़ा शौकीन है।
छाती पर तिल
- यदि किसी व्यक्ति के सीने पर दाएं तरफ तिल का निशान होता है तो उस व्यक्ति का विवाह अधिक उम्र में होने की संभावना होती है और इस तरह के लोग कामुक भी माने गए हैं। इन लोगों को दिल से जुड़ी हुई बीमारियां होने की संभावना रहती है।
- यदि किसी व्यक्ति की छाती की दाईं तरफ तिल का निशान होता है तो इस तरह का व्यक्ति धनवान माना गया है। उस व्यक्ति को अपने जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।
कंधे पर तिल होना
- अगर किसी व्यक्ति के दाएं कंधे पर तिल का निशान होता है तो वह लोग बहुत ही खुश मिजाज स्वभाव के माने जाते हैं।
- अगर किसी व्यक्ति के बाएं कंधे पर तिल का निशान होता है तो वह मस्तमौला किस्म के माने गए हैं। यह अपना जीवन मनोरंजक व्यतीत करने के इच्छुक रहते हैं।
माथे पर तिल होना
- जिन लोगों के माथे पर दाईं और बाईं तरफ तिल का निशान होता है ऐसे लोग अपने जीवन में खूब रुपया-पैसा कमाते हैं परंतु इनके अंदर कुछ पाने की चाहत अधिक रहती है, जिसकी वजह से इनको धन हानि का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे लोगों को आर्थिक परेशानियों से भी जूझना पड़ता है।
- यदि किसी व्यक्ति के माथे के बीच में तिल का निशान होता है तो यह वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली माना गया है। इस तरह के लोग जिस क्षेत्र में भी कोशिश करते हैं उनको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलता है। यह लोग अपने जीवन में सफलता भी खूब प्राप्त करते हैं।